Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी की किशोरी यमुना में डूबी, मौत:ननिहाल शादी में शामिल होने आई थी, सहेलियों के साथ नहाते हुए हादसा हुआ

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर में यमुना नदी में डूबने से कौशांबी की एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ ननिहाल में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। यह घटना सोमवार को हुई। मृतका की पहचान कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पुनवार गांव निवासी फूलचंद सोनकर की पुत्री अंजू देवी (15) के रूप में हुई है। अंजू अपनी मां के साथ फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के चंदन मऊ गांव स्थित ननिहाल गई थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद अंजू अपनी सहेलियों के साथ गांव के बाहर बह रही यमुना नदी में नहाने गई थी। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चली गई। सहेलियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अंजू नदी की तेज धारा में बह चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने घंटों नदी में खोजबीन की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अंजू देवी का शव यमुना नदी में तैरता हुआ मिला। इस घटना से परिवार सदमे में है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। मृतका के पिता फूलचंद अन्य परिजनों के साथ चंदन मऊ, फतेहपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में युवक की पीट कर हत्या:दो नामजद गिरफ्तार, पोस्टमार्टम में दिल फटने से मौत की पुष्टि हुई
    Next Article
    गाजियाबाद पुलिस ने दो हथियार तस्कर गिरफ्तार किए:ऑपरेशन प्रहार में अवैध पिस्टल, कारतूस और कार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment