Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में ABVP का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन:मनमानी फीस, शराब दुकान और प्रतिमा लगाने समेत 22 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जिले में व्याप्त शैक्षिक और सामाजिक समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली, महाविद्यालयों के पास शराब की दुकानें खोले जाने का विरोध और जिलेभर में स्वामी विवेकानंद, चंद्रशेखर आजाद तथा दुर्गा भाभी की प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग शामिल थी। इसके अतिरिक्त, अपराध, शिक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी ध्यान आकर्षित किया गया। जिला संयोजक शिवांशु शुक्ला ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रहित और समाज हित के लिए कार्य करने वाला संगठन है। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने सभी मांगों को सुनने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थी परिषद ने अपना धरना समाप्त कर दिया। प्रदेश सह मंत्री बाबू चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस प्रदर्शन में जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, मंझनपुर तहसील संयोजक सुशील सोनकर, तहसील सहसंयोजक दिव्यांश द्विवेदी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव मिश्रा, महामाया राजकीय महाविद्यालय अध्यक्ष अनुराग पांडेय, सिराथू तहसील संयोजक आनंद सिंह पटेल, तहसील सह संयोजक पवन कुमार भट्ट, नगर मंत्री दारानगर विराट भट्ट और मंझनपुर नगर मंत्री दीपक राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छोटे भाई ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार:संपत्ति विवाद में बड़े भाई पर लगाए गंभीर आरोप, फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी मिली
    Next Article
    पूर्व प्रधान पर मारपीट, जमीन कब्जे का आरोप:मैनपुरी में आरोपों को बताया फर्जी, निष्पक्ष जांच की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment