Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला:जमीन विवाद में घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

    8 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में भाजपा नेता राकेश दिवाकर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जमीन विवाद को लेकर हुए इस हमले में राकेश दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के चिकवन के पूरा गांव का है। परिजनों का आरोप है कि भूमाफिया से जुड़े कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते राकेश दिवाकर को घेरकर बेरहमी से पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिवार का कहना है कि पीड़ित ने पहले भी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची संदीपन घाट थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ई-रिक्शा चालक पर हमला, गला घोंटकर मारने का प्रयास:4 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
    Next Article
    जौनपुर में नशीली दवाओं के कारोबार में मेडिकल एजेंसी सील:रिकॉर्ड में हेराफेरी, तीन दवाओं के सैंपल जांच को भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment