Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में डंपर ने 15 साल के किशोर को रौंदा:50 मीटर तक घसीटा, सिर के टुकड़े रोड पर बिखरे, इकलौते बेटे की मौत

    1 day ago

    2

    0

    कौशांबी में तेज रफ्तार डंपर ने 15 साल के किशोर को टक्कर मार दी। जिससे वह पहिए में फंस गया फिर उसे 50 मीटर तक घसीटकर ले गया। हादसे में किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक्सीटेंड के बाद मौके से भाग रहे ड्राइवर को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। डंपर को जब्त कर मालिक के बारे में पूछताछ की जा रही है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र की है। देखें 3 तस्वीरें… जिलामुख्याल से 20 किलोमीटर दूर कसया निवासी मिथिलेश केसरवानी का बेटा कृष्णा केसरवानी (15) ओसा चौराहे पर अपने नाना के घर रहता है। वह पढ़ाई करने के लिए नाना के घर रहने आया था। सोमवार सुबह 6:30 बजे दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक पर गया था लौटते समय पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। कृष्णा पहिए में फंसकर घिसटता चला गया। हादसे में कृष्णा का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कृष्णा के मामा ने बताया कि दो दोस्तों के साथ सुबह टहलने गया था। लौटते समय पीछे से आ रहे डंपर को देखकर दो लड़के साइड हो गए और मेरा भांजा डंपर की चपेट में आ गया। कुचलने के बाद दूर तक घसीटकर ले गया उसका पूरा सिर गायब हो चुका था। हमें चेहरा तक देखने को नहीं मिला। हमारी मांग है की पुलिस जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कराकर दोषी को सजा दे। इसके साथ ही मेरे बहनोई को आर्थिक मदद दी जाए। वह बहुत गरीब इंसान हैं उनका इकलौता सहारा उनका बेटा ही था। उसके जाने के बाद उनके लिए कमाने वाला कोई नहीं बचा है। दो साल से ननिहाल में रह रहा था कृष्णा कृष्णा पिछले दो साल से ओसा चौराहे पर अपने नाना शीतल केसरवानी के घर रह रहा था। उसके पिता मिथिलेश फल का ठेला लगाते हैं। कृष्णा की एक बहन भी है। परिवार के इकलौते बेटे की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- खड़गे बोले- मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा:पटना में 'मोदी नहीं जाएंगे' कहने वाले शख्स को पीटा; शाह बोले- खड़गे ने मर्यादाएं तार-तार कीं पटना में रविवार को कांग्रेस के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बापू सभागार में मोदी सरकार और उनकी नीतियों पर बोल रहे थे। तभी कांग्रेस का एक कार्यकर्ता उठकर बोला कि मोदी जी नहीं जाने वाले हैं। जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, मोदी सरकार नहीं हटेगी। इस पर खड़गे गुस्सा होकर बोले- मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा। यह बात उन्होंने 3 बार दोहराई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर दी, जिसने कहा था- मोदी नहीं जाने वाले। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में स्कूली बच्चों के लिए 'कैच-अप' अभियान:हर सरकारी और कस्तूरबा गांधी स्कूल में बनेगा रजिस्टर, तीन ग्रुप में बंटेंगे विद्यार्थी
    Next Article
    फतेहाबाद में टेसू झेंझी उत्सव:लोकगीतों के बीच बच्चों ने रचाया टेसू-झेंझी का विवाह, बांटा प्रसाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment