Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में स्कूली बच्चों के लिए 'कैच-अप' अभियान:हर सरकारी और कस्तूरबा गांधी स्कूल में बनेगा रजिस्टर, तीन ग्रुप में बंटेंगे विद्यार्थी

    1 day ago

    1

    0

    अमेठी के सरकारी और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई बेहतर करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने 'कैच-अप शिक्षण' व्यवस्था शुरू की है। इसका मकसद हर विद्यार्थी को अच्छी शिक्षा देना और उनके सीखने के स्तर को सुधारना है। इस योजना के तहत बच्चों की विषयवार दक्षता का आकलन होगा। उन्हें तीन समूहों (उच्च, मध्यम, निम्न स्तर) में बांटा जाएगा। हर महीने की 30 तारीख तक 'कैच-अप रजिस्टर' में उनका ब्यौरा दर्ज होगा। मध्यम और निम्न स्तर के बच्चों के लिए हर शनिवार को गतिविधि आधारित विशेष क्लास लगेंगी। इनमें अभ्यास और मार्गदर्शन से भाषा व गणित सहित अन्य विषयों की दक्षता बढ़ाई जाएगी। कमजोर बच्चों को बिना हीनभावना के मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर रहेगा। प्रधानाध्यापक हर महीने इसकी समीक्षा करेंगे। एसआरजी, एआरपी और डायट मेंटर्स स्कूलों के निरीक्षण में 'कैच-अप रजिस्टर' देखकर गुणवत्ता जांचेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी भी सत्रों के संचालन की समीक्षा करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आठवें सप्ताह भी अनुदेशकों का धरना जारी:झांसी में हर रविवार सत्याग्रह कर रहे अनुदेशक, मांगों पर निर्णय का इंतजार
    Next Article
    कौशांबी में डंपर ने 15 साल के किशोर को रौंदा:50 मीटर तक घसीटा, सिर के टुकड़े रोड पर बिखरे, इकलौते बेटे की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment