Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में फरियादी ने पत्रों की माला पहनकर जताया विरोध:ग्राम सभा की भूमि आवंटन न होने पर DM से मांगी न्याय

    11 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में तहसील दिवस के दौरान एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। मधुकर चौरसिया नामक एक फरियादी ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी (डीएम) और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के सामने गले में प्रार्थना पत्रों की माला पहनकर विरोध जताया। मधुकर चौरसिया, जो स्वर्गीय चंगू लाल चौरसिया के पुत्र हैं, ग्राम बसुहार, तहसील चायल के निवासी हैं। वह स्वयं को भूमिहीन और गरीब किसान बताते हैं। उनके अनुसार, उनके मौजे में 64 बीघा ग्राम सभा की भूमि उपलब्ध है, जिस पर वह पट्टा आवंटन की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि वह पिछले लगभग चार वर्षों से इस संबंध में विभिन्न अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। उन्होंने कई बार तहसील दिवस चायल में आईजीआरएस के माध्यम से भी अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन उनकी शिकायत पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को सुनवाई न होने से निराश होकर उन्होंने तहसील दिवस में डीएम और एसडीएम के सामने यह प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने उनका ज्ञापन स्वीकार कर लिया है और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड कक्षा 9-12 के छात्रों का जागरूकता शिविर:किताबों का सहीं रेट बताना है उद्देश्य, CBSE स्कूलों को निर्देश, सभी क्लासेज में लगाएं NCERT बुक्स
    Next Article
    बांदा कॉलेज में बरगद कटा, ABVP का प्रदर्शन:प्राचार्य बोले- 'हाथी खा गया', छात्र बोले- हमारा बैठना पसंद नहीं था, तभी कटवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment