Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी साथ मिलकर पत्नी ने काट दिया पति का गुप्तांग:अवैध संबंध का किया था विरोध, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    4 hours ago

    2

    0

    आगरा में एक पत्नी ने अपने प्रेमी और मकान मालिक के साथ मिल कर अपने पति का गुप्तांग काट दिया। पीड़ित ने उसके प्रेमी और मकान मालिक पर पिटाई करने और चाकू से प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) काटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वह मूल रूप से एटा के थाना सकीट क्षेत्र का निवासी है। सिकंदरा के रुनकता क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर जूते की फैक्टरी में काम करता है। उसे काफी समय से मकान मालिक के परिचित मथुरा के फरह क्षेत्र निवासी टिंकू से पत्नी के संबंध होने का शक था। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ ऐसी वारदात की गई। पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। हालांकि सर्जरी के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच कर रही है। टिंकू से थे पत्नी के अवैध संबंध पीड़ित ने बताया कि वह मूल रूप से एटा के थाना सकीट क्षेत्र का निवासी है। सिकंदरा के रुनकता क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर जूते की फैक्टरी में काम करता है। उसे काफी समय से मकान मालिक के परिचित मथुरा के फरह क्षेत्र निवासी टिंकू से पत्नी के संबंध होने का शक था। उसने इसका विरोध भी किया। लेकिन पत्नी के न मानने के कारण उसने कुछ दिन पहले कमरा खाली कर अन्यत्र रहना शुरू कर दिया। गुप्तांग पर किया चाकू से वार आरोप है कि 2 अप्रैल की रात 11 बजे सब्जी मंडी के पास तीनों आरोपियों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करते हुए पिटाई करने लगे। आरोपियों ने उनके प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटा। लहूलुहान अवस्था में पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस बोली- पीड़ित बदल रहा बयान विवेचक ने बताया कि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। सर्जरी के बाद पुलिस ने जब पूछताछ की तो वह अपने कमरे का पता नहीं बता पाया। पुराने मकान का भी पता उसने नहीं बताया। आरोपियों के बाइक से आने और पत्नी को साथ नहीं देखने का बयान पीड़ित ने दिया है। पुलिस सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से आरोपों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनबीडब्ल्यू पर विवेचनाधिकारी को सस्पेंड करना एसपी को पड़ा महंगा:हाईकोर्ट ने बस्ती एसपी से मांगा हलफनामा, कहा मामला प्रथमदृष्टया का अवमानना
    Next Article
    बरेली नवाबगंज सीट पर विधायक डॉ. एमपी आर्य या और:सपा से भगवत शरण, पुरुषोत्तम या रमेश हैं पहली पसंद; बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment