Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार:बाइक टक्कर के बाद फायरिंग में दो लोग घायल हुए थे

    5 hours ago

    2

    0

    कौशांबी में हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजीहीनी खालसा गांव में 22 मार्च रविवार देर रात हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए थे, जिन्हें प्रयागराज रेफर किया गया था। यह घटना एक मामूली विवाद के बाद हुई थी। पुलिस के अनुसार, घटना रविवार रात की है। अरमान पुत्र मुकीम उद्दीन मस्जिद से लौट रहा था, तभी उसकी मोटरसाइकिल सोनू की मोटरसाइकिल से टकरा गई। इस मामूली टक्कर को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में बड़े विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर अबु बकर, अबु बसर, सोनू और अयान कट्टा लेकर गांव के मन्नान की पान की दुकान पर पहुंचे। वहां मोहम्मद हसीब और सहाब पहले से मौजूद थे। बातचीत के दौरान अबु बकर और सोनू ने सहाब को गोली मार दी, जिससे उसकी पीठ और हथेली पर चोट लगी। अयान ने मोहम्मद हसीब के पेट में गोली मारी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ चायल अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी अपने परिवार सहित घर छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़ित नदीम अहमद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने बुधवार शाम को घटना के आरोपी बकर पुत्र मो. समीम और मो. अयान पुत्र स्व. वशी अहमद, निवासी उजीहीनी खालसा को दो अवैध तमंचा और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए:कासगंज में द्विवार्षिक चुनाव, स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति रही
    Next Article
    नव निर्माण के नौ साल पूरे होने पर बैठक:जालौन में प्रभारी मंत्री ने कहा- उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन में बना अग्रणी राज्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment