Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन:पानी और जलनिकासी की समस्या पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    5 hours ago

    2

    0

    भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने कौशांबी के मंझनपुर तहसील में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर सख्त रुख अपनाया। गुरुवार को जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में किसानों ने मंझनपुर तहसील परिसर में मासिक बैठक की। इस दौरान पेयजल और जलनिकासी की गंभीर समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के बाद किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उपजिलाधिकारी आकाश सिंह को दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तत्काल समाधान की मांग की। किसानों ने बताया कि मंझनपुर नगर पालिका परिषद के गांधी नगर मोहल्ले में सुमन देवी के घर के पास हैंडपंप न होने से लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। किसानों के अनुसार, गर्मी बढ़ने के साथ स्थिति और विकट हो गई है, जिससे ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। दूसरी प्रमुख समस्या सरसवां ब्लॉक के बरुवा गांव की है, जहां जलनिकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। अवधेश तिवारी, तिलक नारायण तिवारी, चौड़ा केदार, पप्पू तिवारी समेत कई परिवारों के घरों में पानी जमा हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर पानी इकट्ठा करने को मजबूर हैं, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं एसडीएम आकाश सिंह ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को निर्देश देकर दोनों समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश पाठक, तहसील अध्यक्ष सुमन देवी, मुन्ना लाल, दिल कुमार, बुद्ध प्रकाश पाठक, रत्नावली देवी, आसमानी बेगम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली:33 प्रतिशत आरक्षण पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जताया आभार
    Next Article
    अमरोहा डीएम बोले- राजस्व वसूली शत-प्रतिशत करें:राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment