Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा डीएम बोले- राजस्व वसूली शत-प्रतिशत करें:राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

    7 hours ago

    2

    0

    डीएम निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में गुरुवार शाम कलैक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाले राजस्व की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने भू-राजस्व, परिवहन, स्टांप, आबकारी, खनिज, नगर निकाय, गन्ना, वाणिज्य कर, मंडी, सिंचाई, बांट माप, बैंक और विद्युत सहित विभिन्न विभागों के लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति प्राप्त करने के लिए अभी से कार्ययोजना बनाने को कहा। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को आरसी (राजस्व वसूली प्रमाणपत्र) की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, जबकि तहसीलदारों को वसूली पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। उन्होंने उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को राजस्व वादों का दायरे के अनुसार निस्तारण सुनिश्चित करने तथा पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश भी दिए। सभी तहसीलदारों को समय-सीमा निर्धारित कर आरसी का मिलान करने, विसंगतियां दूर करने और वसूली करने के निर्देश दिए गए। विद्युत, वानिकी, मंडी समिति, बाट माप विभाग, सिंचाई, खनिज, स्टाम्प एवं निबंधन और वाणिज्य कर विभागों में कम वसूली पर जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष अभियान चलाकर वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खनन व परिवहन पर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करने तथा विद्युत विभाग को अवैध कनेक्शन और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित समस्त एसडीएम, तहसीलदार और संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन:पानी और जलनिकासी की समस्या पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    औरैया में पर्यटन विकास को 278 लाख स्वीकृत:तीन विधानसभाओं के धार्मिक स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण, सेहुद धाम के लिए 105 लाख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment