Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में लिव-इन-पार्टनर महिला की हत्या:लाश 160Km दूर बक्से में रखकर फेंका; शराब की बोतल से हुआ खुलासा

    5 hours ago

    1

    0

    कौशांबी पुलिस ने नेशनल हाईवे किनारे बक्से में मिली महिला की लाश के मामले का खुलासा कर दिया है। शव की पहचान अमेठी की रहने वाली मोनी वर्मा के रूप में हुई है। उसकी हत्या लिव-इन पार्टनर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। मोनी उसपर घर ले जाने और साथ रखने का दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर हर्ष ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। 15 अप्रैल को दुपट्‌टे से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद शव कानपुर से 160 किलोमीटर दूर कौशांबी ले जाकर फेंक दिया। पुलिस शराब की बोतल के टैग से आरोपी तक पहुंची। हर्ष खियानी कानपुर का रहने वाला है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… घटना जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर एनएच-19 हाईवे के पास कोखराज इलाके की है। जहां सर्विस रोड के बगल में बक्सा रखा होने की सूचना मिली थी। आस-पास झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने बताया कि एक कार सवार युवक ने बक्से में भरकर महिला का शव फेंका और फरार हो गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई थी। एसपी ने जांच में तीन टीमें गठित कीं। इन टीमों ने लगातार 12 दिनों तक सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज चेक किए। बक्से के पास पड़ी मिली शराब की बोतल में लगे टैग को स्कैन कराया। बोतल कानपुर स्थित दुकान की निकली। पुलिस को दुकान की सीसीटीवी में दोनों आरोपी दिखाई दिए। पुलिस फुटेज के माध्यम से आरोपियों तक पहुंची। गोविंद नगर के रहने वाले हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू और यशोदा नगर के यश गुप्ता को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। उसकी निशानदेही पर बरीपुर रोड नाले के पास से एक कत्थई रंग का हैंडबैग बरामद किया गया। जिसके अंदर महिला के दो मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और हेल्थ कार्ड आदि मिले। अब पढ़िए आरोपी का कबूलनामा… आरोपी हर्ष ने बताया- मोनी मेरी दूसरी पत्नी थी, मैं उसे पिछले तीन सालों से जानता हूं। मैंने घर वालो से छिपाकर उससे मन्दिर में दूसरी शादी कर ली थी। जिसके साथ मैं अपने घर से अलग शारदा अपार्टमेन्ट में किराए के कमरे में रहता था। मेरी पहली पत्नी मेरे माता-पिता के साथ दबौली (रतनलाल नगर) में रहती है। मोनी पिछले कुछ दिनों से मेरे ऊपर यह दबाव डाल रही थी कि मुझे अपने घर ले चलो, मैं वहीं पर रहूंगी। मैंने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। अगर मैं उसे अपने घर ले जाता तो मेरी पहली पत्नी से मेरा झगड़ा हो जाता और समाज में मेरी बेइज्जती होती। इसलिए मैंने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और मार्केट से एक बक्सा, कुनैन की गोलियां और पॉलीथिन खरीद कर लाया। 15 अप्रैल को मौका पाकर मैंने उसे बेड पर पटक दिया और उसी के दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को बक्से में भर दिया। इसके बाद यश गुप्ता को पैसों का लालच देकर शव को ठिकाने लगाने की बात की। हम लोगो ने बक्से को गाड़ी में रखकर कौशाम्बी में हाईवे के किनारे लाकर फेक दिया और थोड़ा आगे चलकर मोनी वर्मा के हैंड बैग को भी झाड़ियों में फेक दिया। आज हम लोग उसी बैग को लेने आये थे ताकि वह पुलिस के हाथ न लगे, लेकिन पुलिस ने हमे पकड़ लिया। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मृतका के शिनाख्त हो चुकी है। जिले की एसओजी सर्विलांस और कोखराज थाना पुलिस टीम ने मामले का खुलासा किया। मृतका की शिनाख्त करते हुए महिला के पति और उसके सहयोगी को अरेस्ट कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट पेश किया जा रहा है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... बेटी की शादी कराके लौट रहे मां-बाप-भाई की मौत:दो ड्राइवर, पालतू कुत्ते की भी जान गई; मऊ में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो यूपी के मऊ में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में मां-बाप-भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके स्कॉपियो से गोरखपुर लौट रहा था। तड़के 3 बजे हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में ट्रांसफार्मर ट्रॉली में लगी आग, VIDEO:कई मोहल्लों की बिजली कटी, दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
    Next Article
    चरखारी में समाजवादी पार्टी पहली पसंद:दूसरे नंबर पर भाजपा, सनत राजपूत SP के पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment