Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहा, मां-बेटी समेत 3की मौत:12 लोग दबे, तालाब खुदाई के दौरान हुआ हादसा

    3 hours ago

    2

    0

    कौशांबी में रविवार सुबहह करीब 7 बजे अचानक एक मिट्टी का टीला गिर गया। इस दौरान काम कर रहे 12 लोग दब गए। हादसे में मां-बेटी समेत 3 की मौके पर मौत हो गई। फिलहाल, घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है। यह हादसा मंझनपुर तहसील अंतर्गत चाकथामा गांव में हुआ है। यह हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं तालाब से मिट्टी निकाल रही थीं। अचानक मिट्टी का टीला भरभराकर गिर पड़ा, जिससे सभी महिलाएं उसके नीचे दब गईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों में अफरा-तफरी फैल गई। मृतकों की पहचान उत्तरा देवी, गीता देवी और बिट्टी के रूप में हुई है। घटना में घायल हुए अन्य लोगों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। प्रशासन ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर अपडेट हो रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोटों की गड्डियां पर सोने वाली लड़की टंकी पर चढ़ी:चिल्लाकर बोली- जान दे दूंगी; 9 घंटे तक ड्रामा किया; लवमैरिज की थी
    Next Article
    औरैया पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार:दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, कन्नौज-औरैया सीमा पर पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment