Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार:दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, कन्नौज-औरैया सीमा पर पकड़ा

    3 hours ago

    2

    0

    औरैया जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिधूना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार की रात कन्नौज-औरैया सीमा पर हुई पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इन बदमाशों ने हाल ही में एक वृद्ध से 50 हजार रुपये की ठगी और लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर बिधूना थाना क्षेत्र में गपचरिया पुलिया के पास सीमा पर चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। गपचरिया पुलिया के पास उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई और वे तीनों गिर पड़े। खुद को घिरा पाकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी, जिसकी एक गोली पुलिस की गाड़ी के बाईं ओर लगी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों की पहचान जितेंद्र उर्फ मोटा और तिर्वा के बौद्ध नगर निवासी राज कपूर के रूप में हुई है। तीसरे अभियुक्त प्रदीप को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बिधूना भेजा गया है, जहाँ उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पूछताछ में अभियुक्तों ने 27 अप्रैल को बांधमऊ निवासी गंगाचरण राजपूत के साथ हुई ठगी की घटना स्वीकार की। बदमाशों ने वृद्ध को बिधूना छोड़ने के बहाने मोटरसाइकिल पर लिफ्ट दी थी। चलती बाइक पर उन्होंने बड़ी चालाकी से गंगाचरण की जेब से 50,000 रुपये निकाल लिए थे। कीरतपुर के पास उतरते समय जब उन्हें पैसे गायब होने का पता चला, तो उन्होंने बदमाशों की बाइक पकड़ ली। बदमाशों से भिड़ने पर उन्हें चोटें आईं और सड़क पर गिरे 5,500 रुपये मिल गए थे। अपार पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि यह गिरोह भोले-भाले लोगों को लिफ्ट देने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाता था और रास्ते में उनकी जेब काट लेता था। फिलहाल पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई पूरी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहा, मां-बेटी समेत 3की मौत:12 लोग दबे, तालाब खुदाई के दौरान हुआ हादसा
    Next Article
    लखनऊ ग्रीन रेस में 1500 लोग दौड़े:172 जोड़े भी शामिल हुए, 3.5 किलोमीटर रेस लगाई; डीजे बीट पर थिरके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment