Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में पेड़ से लटका मिला युवती का शव:सुबह हुआ था विवाद, शाम को मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सुबह गांव में हुए विवाद के बाद युवती घर से चली गई थी और शाम को उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के पवई गांव में रविवार शाम करीब 6 बजे गांव के बाहर एक पेड़ से 22 वर्षीय युवती का शव लटका मिला। मृतका की पहचान करारी थाना क्षेत्र के पवैया गांव निवासी त्रिलोकी पाल की पुत्री हिरनी पाल (22) के रूप में हुई है। सुबह बकरी चराने को लेकर हुआ था विवाद ग्रामीणों के अनुसार, रविवार सुबह हिरनी का गांव के ही एक परिवार से बकरी चराने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह घर से दूर चली गई थी। शाम को युवती के पेड़ से लटके होने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर चरवा और करारी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सत्यनारायण प्रजापत, एएसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ चायल, फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस शुरुआत में चरवा और करारी थाने की पुलिस क्षेत्राधिकार (सीमा) को लेकर असमंजस में रही, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने के बाद स्पष्ट हुआ कि घटना चरवा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सत्यनारायण ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में महिला सशक्तिकरण सेमिनार का समापन:महिलाओं को अधिकारों, योजनाओं और सशक्तिकरण की जानकारी दी गई
    Next Article
    सहजनवा सीट पर विधायक प्रदीप शुक्ला या कोई और मजबूत:सपा से यशपाल रावत, अनूप पांडेय या कृष्णभान सिंह पहली पसंद, बसपा से किसे चुनेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment