Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में दहेज हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार:मां की तहरीर पर पति, ससुर और सास को पुलिस ने भेजा जेल

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी की कोखराज पुलिस ने दहेज हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई शनिवार को की गई। बीते 22 अप्रैल को कोखराज थाना में मृतका की मां सुमन देवी (पत्नी देशराज पाल, निवासी ग्राम इचौली) ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। सुमन देवी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब दो माह पहले ग्राम ढ़हरई, थाना पश्चिम शरीरा निवासी शिवाकांत (पुत्र रामसुमेर) से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल वाले उसे मायके में छोड़कर चले गए थे और कहा था कि जब तक उनकी अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वे उसे वापस नहीं ले जाएंगे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने 21 अप्रैल को मायके में ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका की मां की तहरीर के आधार पर कोखराज पुलिस ने मृतका के ससुर राम सुमेर पाल पुत्र जगदेव पाल, पति शिवाकांत पाल पुत्र राम सुमेर पाल और सास रामा देवी (पत्नी राम सुमेर पाल) को शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में राष्ट्रीय विकास मोर्चा का सियासी दलों पर हमला:UGC पर जताई नाराजगी , अध्यक्ष अनिल बोले- राजनीति में भ्रष्टाचार से जनता परेशान
    Next Article
    जनगणना 2027 का पहला चरण 22 मई से शुरू:बुलंदशहर में मकानों का सूचीकरण और गणना का कार्य होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment