Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में राष्ट्रीय विकास मोर्चा का सियासी दलों पर हमला:UGC पर जताई नाराजगी , अध्यक्ष अनिल बोले- राजनीति में भ्रष्टाचार से जनता परेशान

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा की प्रेसवार्ता । संगठन के संरक्षक और अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र ने नीतियों और एजेंट पर चर्चा किया। प्रेस वार्ता के दौरान तमाम सियासी दलों पर राजनीति में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया। साथ ही यह मांग उठी की बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर आरोपियों को चुनाव न लड़ने दिया जाए। ‘वैचारिक संकट से जूझ रहा देश’ संगठन के संरक्षक अनिल कुमार ने कहा कि मौजूदा समय में तानाशाही का माहौल है । कानून व्यवस्था के नाम पर अराजकता फैलाई जा रही है जिससे जनता त्रस्त हो चुकी है। सभी राजनीतिक दलों से जनता परेशान हो चुकी है एक नए विकल्प की तलाश में है। देश केवल आर्थिक या राजनीतिक चुनौतियों से ही नहीं, बल्कि गहरे नैतिक और वैचारिक संकट से भी जूझ रहा है। समाज में बढ़ते अन्याय, अव्यवस्था और असंतुलन ने ऐसे माहौल को जन्म दिया कि विकास की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ‘जनता को विकल्प की तलाश’ इस समय सियासी रूप से बड़े विकल्प की आवश्यकता है। ऐसा विकल्प चाहिए जो केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लेकर आगे बढ़े। संगठन की तरफ से एट्रोसिटी एक्ट एवं आरक्षण संबंधी कानूनों का पुरजोर विरोध किया गया । इन कानूनों को योग्यता के दमन का कारण बताया गया। सी.बी पांडेय ने कहा कि योग्यता को सफलत जरूर मिलती है। इसलिए आरक्षण से कही ज्यादा जरूरी है लोगों को योग्य बनाया जाए। आरोप लगाते हुए कहा कि UGC जैसे कानूनों को ला कर, सवर्ण समाज के बचपन को कुचलने का षडयंत्र रचा जा रहा है। ‘पर्यावरण बचाना सब की जिम्मेदारी’ बैठक में संगठन ने पर्यावरण पर भी चिंता जताई। अनिल कुमार ने कहा कि जरावली के प्राचीन पर्वतों के दोहन किया जा रहा है। अंडमान में विकास परियोजनाओं के नाम पर बड़े पैमाने पर पेड़ो की कटाई हो रही है जिससे पर्यावरण का भारी नुकसान हो रहा है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि सामाजिक और राजनीतिक विषयों तक सीमित न रहकर प्राकृतिक धरोहरों और पर्यावरण के संरक्षण के लिए भी कार्य किया जाए संरक्षण।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानों ने पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग की:भदोही में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
    Next Article
    कौशांबी में दहेज हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार:मां की तहरीर पर पति, ससुर और सास को पुलिस ने भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment