Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल की प्रैक्टिस:भीड़ को समझाया, बलवाइयों को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े

    7 hours ago

    1

    0

    कौशांबी पुलिस ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन में हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। इस अभ्यास में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दंगा नियंत्रण उपकरणों का उपयोग किया। उन्हें बलवाई भीड़ को तितर-बितर करने और कानून का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए टियर गैस गन, एंटी राइट गन, चिली बम, रबर बुलेट और हैंड ग्रेनेड जैसे न्यूनतम बल प्रयोग के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। बलवा ड्रिल डेमोंस्ट्रेशन के दौरान, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दंगा नियंत्रण उपकरण पहनकर शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए क्रमबद्ध कार्रवाई का अभ्यास किया। इसमें 10 टीमें बनाई गईं। इंटेलिजेंस टीम ने सूचनाएं संकलित कीं, नागरिक पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया और चेतावनी दी। अग्निशमन दल ने पानी के छिड़काव का प्रयोग किया, जबकि टीयर गैस स्क्वाड ने अश्रु गैस का इस्तेमाल किया। पुलिस पार्टी ने न्यूनतम बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करने का अभ्यास किया। यदि बलवाइयों द्वारा हिंसा जारी रखी जाती है, तो आत्मरक्षा के लिए अग्निशमन दल द्वारा आग्नेयास्त्रों के प्रयोग की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके मद्देनजर फायर पार्टी को अग्निशमन यंत्रों के उपयोग का भी अभ्यास कराया गया। ड्रिल के दौरान घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई थी। भीड़ को तितर-बितर करने के बाद, रिजर्व पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पिकेट लगाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का अभ्यास किया। बलवा वाले स्थानों पर शरारती तत्वों पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन कैमरों के उपयोग का भी अभ्यास किया गया। अभ्यास के समापन पर, कौशांबी के एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि ऐसे अभ्यास से जिले में विधि विरुद्ध जमाव, बलवा और हिंसा के अवसरों पर न्यूनतम बल का प्रयोग कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि पुलिस की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभ्यास को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फुटपाथ के 100 रुपए वाले चश्मे आंख खराब कर रहे:कानपुर की डॉक्टर बोलीं- सिरदर्द और भारीपन के मरीज बढ़े, हानिकारक किरणें रेटिना तक पहुंच रहीं
    Next Article
    CHC डॉक्टर पर बदसलूकी और लापरवाही का आरोप:महोबा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएमओ से डॉक्टर के तबादले की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment