Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CHC डॉक्टर पर बदसलूकी और लापरवाही का आरोप:महोबा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएमओ से डॉक्टर के तबादले की मांग की

    9 hours ago

    1

    0

    महोबा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चरखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के एक डॉक्टर पर अभद्रता और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने डॉक्टर के तबादले की मांग करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को शिकायत पत्र सौंपा है। चरखारी सीएचसी में तैनात डॉक्टर विनय पटेल पर बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष कामता प्रसाद सक्सेना ने ये गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी के तमाम कार्यकर्ताओं ने इस मामले में एकजुट होकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र के अनुसार, 10 अप्रैल को मंडल उपाध्यक्ष कामता प्रसाद सक्सेना एक दुर्घटना में घायल हो गए थे। आरोप है कि डॉक्टर पटेल ने उनकी ठीक से जांच किए बिना केवल दवा लिखकर उन्हें अस्पताल से भेज दिया था। इसके बाद, 15 अप्रैल को कामता प्रसाद अपने घायल नाती को लेकर अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे के घाव की पट्टी खोलकर भी नहीं देखी और जब घाव गहरा होने की बात कही गई, तो डॉक्टर ने कथित तौर पर अभद्रता की। डॉक्टर के इस व्यवहार के बाद, परिजनों को मजबूरन मासूम बच्चे को महोबा के एक निजी अस्पताल ले जाना पड़ा, जहाँ उसके घाव पर टांके लगाए गए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि डॉक्टर विनय पटेल वर्षों से इसी अस्पताल में तैनात हैं और अक्सर मरीजों के साथ असभ्य भाषा का प्रयोग करते हैं। मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे डॉक्टर सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल की प्रैक्टिस:भीड़ को समझाया, बलवाइयों को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े
    Next Article
    कान्हा की दीवानी मुस्कान खान बनी मुस्कान यादव:आकाश के साथ लिए 7 फेरे, गंगाजल और गौ मूत्र से हुआ शुद्धिकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment