Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर के आर्यन अस्पताल में प्रसूता की मौत, संचालक फरार:स्वास्थ्य विभाग ने 3 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर के खिरकिया स्थित आर्यन हॉस्पिटल में एक प्रसूता की मौत के बाद हंगामा हो गया। घटना के बाद अस्पताल संचालक ताला लगाकर फरार हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को अस्पताल बंद मिला और उसे बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा। मृतका की पहचान काजल पासवान (25) के रूप में हुई है। कुशीनगर के सिंघा पट्टी गांव की रहने वाली थीं और उनका ससुराल बिहार के बगहा क्षेत्र के बरवल गांव में है। काजल के पति पंकज पासवान प्रदेश से बाहर काम करते हैं। उनके परिवार में एक पांच साल का बच्चा और पांच दिन पहले जन्मा एक नवजात शिशु है। ऑपरेशन के बाद अस्पताल से छुट्टी परिजनों के अनुसार, काजल को कुछ दिन पहले प्रसव के लिए आर्यन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि पहले सामान्य डिलीवरी का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में ऑपरेशन के लिए पैसे लिए गए। ऑपरेशन के पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। गुरुवार को काजल की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। डॉक्टर को बुलाने में करीब एक घंटा लग गया।इसी दौरान महिला की हालत गंभीर हो गई, जिससे उनकी मौत हो गई। स्टाफ ने अस्पताल में लगाया ताला महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसी बीच, अस्पताल संचालक और स्टाफ अस्पताल में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। कुबेरस्थान के एमओआईसी डॉ. धीरज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर एक टीम भेजी गई थी, लेकिन अस्पताल बंद मिला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली। जिलाधिकारी के निर्देश पर एक जांच टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को इस मामले में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारात में डांस करते हुए गिरा शख्स, मौत:भतीजे की शादी में शामिल होने आया था, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
    Next Article
    बीएसए रतन कीर्ति आईसीयू में भर्ती शिक्षिका से मिलीं:डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की जानकारी, परिवार को दिया भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment