Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वामी वामदेव महाराज का शताब्दी महोत्सव:शनिवार से शुरू होंगे धार्मिक कार्यक्रम, वृंदावन में 3 दिन चलेगा आयोजन

    1 hour ago

    1

    0

    ब्रह्मलीन विरक्त शिरोमणि परमहंस स्वामी वामदेव महाराज के शताब्दी आनंद महोत्सव का आगाज़ शनिवार 28 फरवरी से वृन्दावन में होने जा रहा है। तीन दिवसीय इस आयोजन में देश भर के प्रतिष्ठित जगद्गुरु, महामण्डलेश्वर और हिंदू हृदय सम्राटों का महाकुंभ लगेगा। महामंडलेश्वर स्वामी अनंत देवगिरी महाराज ने बताया कि महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्मिलित होने की भी संभावना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहन्त स्वामी ज्ञानदेव सिंह महाराज करेंगे और संचालन गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज द्वारा किया जाएगा। राम जन्मभूमि आंदोलन के थे सूत्रधार महामंडलेश्वर स्वामी अनंत देवगिरी महाराज ने बताया कि वीतराग संत स्वामी वामदेव महाराज श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के मुख्य सूत्रधार और प्राण थे। उन्होंने हिंदू समाज को संगठित करने के लिए अखिल भारतीय संत समिति की स्थापना की थी। उनका जीवन गो-रक्षा, राष्ट्रप्रेम और सनातन धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहा। महोत्सव के दौरान केवल आध्यात्मिक चर्चा ही नहीं, बल्कि सेवा प्रकल्प भी चलाए जाएंगे। जिसमें मुख्य रूप से भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण शिविर लगाया जाएगा। ग्रंथों का होगा विमोचन स्वामी अनंत देवगिरी महाराज ने बताया सनातन संस्कृति का संरक्षण और हिंदू राष्ट्र जैसे विषयों पर विद्वानों के बीच मंथन होगा। महोत्सव में शंकर भाष्य अभिषेक और सर्वदर्शन समन्वय समेत कई ग्रंथों का विमोचन किया जाएगा। महोत्सव अंतर्गत रंग भरनी एकादशी पर वृन्दावन धाम की परिक्रमा एवं नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। 2 मार्च को विशाल भण्डारे के साथ महोत्सव का समापन होगा। भक्तों के आवास और भोजन की व्यवस्था स्वामी वामदेव ज्योतिर्मठ, चैतन्य विहार में की गई है। इस अवसर पर स्वामी वेदानंद गिरि एवं उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली सरचार्ज खत्म कराने को कमिश्नर करेंगे पहल:औद्योगिक इकाइयों से लिया जा रहा 10 प्रतिशत फ्यूल चार्ज
    Next Article
    कानपुर कचहरी में होली मिलन समारोह का आयोजन:फिल्मी गीतों पर डांसरों ने लगाए ठुमके, अन्नू अवस्थी के चुटकुलों से लोटपोट हुए अधिवक्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment