Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर के खड्डा में रसोई गैस की भारी कमी:सुबह 4 बजे से लगी लंबी कतारें; सैकड़ों उपभोक्ता परेशान

    11 hours ago

    1

    0

    खड्डा तहसील क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की कमी को लेकर गुरुवार सुबह लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खड्डा नगर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित गैस एजेंसियों पर सुबह 4 बजे से ही लोगों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति यह रही कि सैकड़ों उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेकर एजेंसियों के बाहर घंटों लाइन में खड़े रहे। खड्डा तहसील के ग्राम सभा सोहरौना में स्थित स्वर्गीय उषा देवी एचपी गैस एजेंसी पर तड़के से ही भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजे से ही उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगना शुरू हो गए थे। देखते ही देखते करीब 500 से अधिक लोग सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े हो गए। एजेंसी के बाहर लगी कतार लगभग 800 मीटर तक लंबी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की संख्या सीमित होने के कारण लोगों की चिंता और बढ़ गई। एजेंसी पर केवल लगभग 450 सिलेंडर ही पहुंचे थे, जबकि लाइन में खड़े लोगों की संख्या 500 से 550 के बीच बताई जा रही है। इसी तरह नगर पंचायत खड्डा के वार्ड नंबर 5 में स्थित सत्यनारायण गैस एजेंसी के गोदाम, अहिरौली खास में भी सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई। यहां भी गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। ट्रक से सिलेंडरों की खेप गोदाम पर पहुंची और वितरण शुरू किया गया, लेकिन यहां भी मांग के मुकाबले सिलेंडरों की संख्या कम पड़ती दिखाई दी। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां करीब 500 उपभोक्ता लाइन में खड़े थे, जबकि एजेंसी पर लगभग 360 सिलेंडर ही पहुंचे थे। सुबह से ही लोग अपने खाली सिलेंडर लेकर लाइन में लगे रहे और अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। स्थिति को देखते हुए किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर सक्रिय रहा। खड्डा थाना की पुलिस मौके पर मौजूद रही और सुसज्जित ढंग से गैस वितरण कराने में सहयोग करती रही। पुलिस की मौजूदगी से लाइन में व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली। इस दौरान खड्डा थाना अध्यक्ष संदीप सिंह ने भी दोनों गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि गैस वितरण के दौरान किसी प्रकार की अफरातफरी न होने दी जाए और उपभोक्ताओं को व्यवस्थित तरीके से गैस उपलब्ध कराई जाए। गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतारों को देखकर लोगों में चिंता भी दिखाई दी। कई उपभोक्ताओं का कहना था कि अगर समय पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए तो उन्हें इतनी लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और गैस एजेंसियों से मांग की है कि क्षेत्र में रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। फिलहाल गैस वितरण की प्रक्रिया जारी है और लोग घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बेटे ने की पिता की हत्या:भोर में ईंट से कूंचकर मारा चाकू से काटी अपनी कलाई
    Next Article
    आगरा के पेठा उद्योग पर सिलेंडर किल्लत का ग्रहण:गैस नहीं मिलने से 60 से 70 यूनिट बंद, प्रतिदिन के 20 लाख के कारोबार पर गहराया संकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment