Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में 20 से अधिक घर जलकर राख:शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लाखों का नुकसान, बुझाने के लिए यूपी-बिहार के ग्रामीणों ने प्रयास किया

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव टोला बलुआडवा में बुधवार शाम 5 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में 20 से अधिक लोगों के घर जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। अब जानिए पूरी घटना… जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले बलुआडवा टोला निवासी शिव पासवान की झोपड़ी में लगी और देखते ही देखते तेज लपटों के साथ फैल गई। पड़ोसी शर्मा पासवान, परमा पासवान, महातम यादव, बंधु यादव, मीरा यादव, अनिल यादव, बाबूलाल यादव, उदय नारायण यादव, रमेश यादव, राज किशोर यादव, उपेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, मुन्ना यादव, नंदलाल यादव, हरिहर और ध्रुव यादव सहित 20 से अधिक लोगों के घर इसकी चपेट में आ गए। आग की चपेट में यूपी-बिहार के गांव आए आग बुझाने के लिए यूपी और बिहार के ग्रामीणों ने अथक प्रयास किए। सूचना मिलते ही यूपी और बिहार की पुलिस के साथ-साथ दोनों राज्यों की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि पास में स्थित लगभग 20 एकड़ लंबे सरकारी जंगल में आग नहीं फैली, अन्यथा स्थिति और भयावह हो सकती थी। 30 घंटे बाद बिहार के डीही पकड़ी में लगी आग बुझने के करीब 30 घंटे बाद, चिंगारी से बिहार प्रांत के डीही पकड़ी गांव में शिवशंकर यादव और हरि यादव सहित कुछ अन्य लोगों के घरों में फिर से आग लग गई। दोनों प्रदेशों की फायर ब्रिगेड गाड़ियों की मदद से इस आग को भी बुझाया गया। इस अग्निकांड में घरों में रखे कपड़े, गहने, अनाज और नकदी सहित सब कुछ जलकर राख हो गया। विशुनपुरा थानाध्यक्ष ने बताया- बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी थी, जिसके चपेट में 20 से अधिक लोगों की छप्पर का माकान जलकर राख हो गया है। इस घटना में लाखों की क्षति हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग पर विवाद:बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन बोले- क्या देवभूमि में खत्म होगी इस्लामी तालीम?
    Next Article
    बरेली में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर विवाद:किसानों ने नगर निगम का किया घेराव, बोले- कमजोर पर कार्रवाई, रसूखदार सुरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment