Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में भीड़ ने सरकारी डॉक्टर को दौड़ाकर पीटा:सांप के डसने से किशोर की मौत, डर कर पीछे की खिड़की से भाग रहे थे डॉक्टर

    22 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर में सांप के डसने से एक 14 साल के लड़के की मौत हो गई। अस्पताल में देरी से इलाज मिलने और डॉक्टर के नशे में होने का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया। भीड़ से डरकर भाग रहे सरकारी डॉक्टर को लोगों ने 500 मीटर तक खेत में दौड़ाकर पकड़ा और पीटा। एसडीएम, तहसीलदार कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और डॉक्टर को भीड़ से छुड़ाया। अभी भी डॉक्टर को सरकारी गाड़ी में बिठाया गया है, लेकिन गुस्साए लोग गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। पूरा मामला अहिरौली थाना क्षेत्र का है। पहले दो तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला पढ़िए… कोटवा गांव के रहने वाले विजेंद्र मजदूरी का काम करते हैं। घर में पत्नी सुमन देवी और दो बेटे हैं। घर के पास में ही एक झोपड़ी में विजेंद्र की मां रहती हैं, जो कि पैरालाइज्ड हैं। आज विजेंद का बड़ा बेटा नितेश दादी के पास कुछ सामान लेने गया था। वहां पर उसे सांप ने डस लिया। नितेश दौड़कर घर पहुंचा और उसने बताया कि मुझे भूरे रंग के सांप ने डस लिया है। घर वालों ने बिना देरी किए बच्चे को 10 मिनट में सीएचसी सुकरौली पहुंचा दिया। घर वालों का कहना है कि यहां पर तुरंत बच्चे का इलाज शुरू नहीं हुआ और हमसे पर्ची बनवाने के लिए कहा गया। पहले पर्ची बनवाने में 10 मिनट लग गए 10 मिनट पर्ची बनवाने में लग गए उसके बाद इलाज शुरू हुआ। अस्पताल में सरकारी डॉक्टर प्रिंस गुप्ता मौजूद थे। उन्होंने बच्चे को कई इंजेक्शन लगाए। 1 बजे के आसपास बच्चे को उल्टी हो गई तो इन लोगों ने गोरखपुर एम्स के लिए रेफर कर दिया। यहां एंबुलेंस आने में फिर से आधे घंटे लग गए। बच्चे को लेकर पहुंचे तो वहां भी गेट पर चेकिंग हुई। इसके बाद अंदर जाते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गांव से 100 से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंचे इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर दोबारा सीएचसी पहुंच गए। यहां पर गांव से भी करीब 100 लोग पहुंच गए। लोगों के गुस्से को देखकर पूरा स्टॉफ मौके से फरार हो गया। डॉक्टर प्रिंस गुप्ता अस्पताल में ही छिप गए। गुस्साए लोग बौखलाकर डॉक्टर को ढूंढ रहे थे। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। डर की वजह से छिपकर बैठे थे डॉक्टर डर की वजह से डॉक्टर ने अस्पताल में पीछे बनी खिड़की से कूदकर खेत की तरफ दौड़ लगा दी। किसी गांव वाले की नजर डॉक्टर पर पड़ गई। इसके बाद लोगों ने खेत में डॉक्टर को दौड़ा लिया। करीब 500 मीटर दूर डॉक्टर को भीड़ ने पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद 4 पुलिसकर्मियों ने डॉक्टर को बचाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उनकी कस के पिटाई कर दी। एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे इसी बीच एसडीएम जोगेश्वर सिंह, तहसीलदार जया सिंह और कोतवाल हाटा संजय दुबे दो थाने के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डॉक्टर को भीड़ से छुड़ाकर सरकारी गाड़ी में बिठाया, लेकिन लोगों ने गाड़ी आगे नहीं बढ़ने दी। लोगों का आरोप है कि डॉक्टर नशे की हालत में थे इनका सैंपल लेकर जांच कराई जाए। डॉक्टर बोले- मैंने पूरी कोशिश की वहीं, डॉक्टर प्रिंस गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बच्चे का यथासंभव इलाज किया था और हालत गंभीर होने के कारण ही उसे रेफर किया गया था। पूर्व विधायक पवन केडिया भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन परिजन अभी भी मानने को तैयार नहीं हैं। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया एसडीएम हाटा योगेश्वर सिंह ने कहा कि डॉक्टर का सैंपल लेकर जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इलाज में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मां सुमन देवी ने बताया कि बच्चा खेल रहा था और अचानक उसे किसी चीज ने काट लिया। उसने अपने हाथ के पास इशारा करते हुए बताया कि उसे यहीं पर चार बार काटा गया है। मां ने रोते हुए कहा कि वह अपने बच्चे को लेकर आ रही थी और वह पूरे रास्ते उससे बात कर रहा था, लेकिन अब वह कुछ बोल नहीं पा रहा है। वह बार-बार गुहार लगा रही है कि उसके बच्चे को बचा लिया जाए और उसे जल्दी से सुई लगवाई जाए, लेकिन डॉक्टरों ने नहीं सुना। रोते हुए मां ने कहा कि बेटा बस एक बार 'अम्मा' कह दे। डाक्टरों पर शराब पीकर इलाज करने का आरोप गांव के प्रमोद सिंह ने बताया कि लड़के को सांप ने काटा था। डॉक्टरों ने बच्चे को तीन इंजेक्शन लगाए, जिसके बाद बच्चे की हालत और बिगड़ने लगी। उसने चार बार डॉक्टरों को बताया कि बच्चे की तबीयत खराब हो रही है, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। जब लड़के ने उल्टी कर दी, तब डॉक्टर आए और बच्चे को ऑक्सीजन दी, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। प्रमोद ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने इलाज में देरी की और जब बच्चे की जान चली गई, तब उसे एम्स (AIIMS) रेफर कर दिया, जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका कहना है कि अस्पताल के डॉक्टर शराब पीकर इलाज करते हैं और यह पूरी तरह से उनकी लापरवाही का मामला है --------------------- यह खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड वश में करने के लिए चिता से हडि्डयां चुराईं:हापुड़ में तांत्रिक ने कहा था- खोपड़ी ले आओ, प्रेमिका और परिवार कदमों में होगा हापुड़ में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक प्रेमिका को वश में करने के लिए तांत्रिक के चक्कर में फंस गया। उसके कहने पर चिता से हड्डियां और खोपड़ी चुरा ली। लेकिन, उसकी करतूत CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने मंगलवार को अमान, उसके दोस्त और तांत्रिक अवधेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को तांत्रिक के पास से 50 पुरुषों और महिलाओं की तस्वीरें मिली हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला जज ने राजकीय बाल गृह का किया निरीक्षण:कानपुर देहात में बालिकाओं से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में जाना
    Next Article
    बरेली में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' नारे लगे:10 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिगों से नारे लगवाने का आरोप; मुख्य आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment