Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में बोर्ड प्रश्नपत्र निजी वाहनों से ले जाए गए:नियमों की अनदेखी से परीक्षा की गोपनीयता पर उठे सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, पडरौना से प्रश्नपत्रों का वितरण करते समय कुछ प्रधानाचार्यों को उन्हें विभागीय वाहनों के बजाय निजी गाड़ियों में ले जाते देखा गया। इस घटना से परीक्षा की गोपनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यह जिले की शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले में लापरवाही के कारण लगभग 700 छात्रों के दो शैक्षणिक वर्ष बर्बाद होने का मामला सामने आया था। उस समय भी जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ था। जिले के डीआईओएस श्रवण गुप्ता की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि उनके पर्यवेक्षण में माध्यमिक शिक्षा विभाग का संचालन सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है। यूपी बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा जाना चाहिए। उनके वितरण के लिए केवल अधिकृत विभागीय वाहनों का उपयोग अनिवार्य है। इस प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारी, सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति, सीसीटीवी निगरानी और रिकॉर्ड संधारण भी आवश्यक है। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। इस संबंध में डीआईओएस श्रवण गुप्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। वहीं, कुशीनगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तवर ने दूरभाष पर बताया कि वे मामले को दिखवा रहे हैं। पूर्व में हुई लापरवाहियों से सैकड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित होने के बाद, अब देखना होगा कि प्रशासन इस बार समय रहते सख्त कदम उठाता है या नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 115 केन्द्रों पर निगरानी:अयोध्या में 16 संवेदनशील और 5 अतिसंवेदनशील केंद्र घोषित
    Next Article
    गोंडा के गौरा विधायक ने विधानसभा में उठाए कई मुद्दे:छपिया मंदिर को अयोध्या धाम से सिक्स लेन ग्रीन कॉरिडोर से जोड़ने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment