Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा के गौरा विधायक ने विधानसभा में उठाए कई मुद्दे:छपिया मंदिर को अयोध्या धाम से सिक्स लेन ग्रीन कॉरिडोर से जोड़ने की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के गौरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपने क्षेत्र के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई हैं। उन्होंने छपिया मंदिर को अयोध्या धाम से सिक्स लेन ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ने की मांग की है। विधायक वर्मा ने कहा कि इस कॉरिडोर के निर्माण से अयोध्या दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु गोंडा स्थित भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्वामीनारायण छपिया मंदिर के भी दर्शन कर सकेंगे। यह क्षेत्र के पर्यटन और विकास को बढ़ावा देगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने छपिया में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय और कूकनगर ग्रांट में एक राजकीय डिग्री कॉलेज स्थापित करने की मांग की। साथ ही, केशवनगर ग्रांट और दौलतपुर ग्रांट में 33/11 विद्युत सब स्टेशन बनाए जाने पर भी जोर दिया। प्रभात वर्मा ने अमवा-पीरपुर-तामापार मार्ग और खोण्डारे से कूकनगर ग्रांट भानूघाट मार्ग के चौड़ीकरण की भी मांग की, जिससे स्थानीय कनेक्टिविटी और यातायात सुगम हो सके।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर टिप्पणी करते हुए विधायक ने कहा कि 9,12,696 करोड़ 35 लाख रुपये का यह बजट प्रदेश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश की आकांक्षाओं, संभावनाओं और आत्मनिर्भर बनने के संकल्प का प्रतिबिंब बताया। प्रभात वर्मा ने यह भी उल्लेख किया कि इस बजट में 43,565 करोड़ 35 लाख रुपये की नई योजनाएं शामिल की गई हैं, जो सरकार के नवाचार और भविष्य की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करने को दर्शाती हैं। यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था की बुनियादी ढाँचे और अवस्थापना विकास को नई गति देने वाला है। सड़क, बिजली,पानी, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत क्षेत्रों में किया गया निवेश आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश को विकास के शिखर पर पहुँचाने का कार्य करेगा। साथ ही, यह बजट प्रदेश की विशाल युवा जनसंख्या को रोज़गार के अवसर प्रदान करने और उन्हें रोज़गार के लिए सक्षम बनाने में भी मील का पत्थर सिद्ध होगा। नक़ल माफिया समाप्त हो गए। पिछले नौ वर्षों में प्रत्येक मंडल में गरीब बच्चों के लिए एक अटल आवासीय विद्यालय पूरे उत्तर प्रदेश में 18 मंडलों में खोले गए,जहाँ गरीबों के बच्चे पढ़ने का काम कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में बोर्ड प्रश्नपत्र निजी वाहनों से ले जाए गए:नियमों की अनदेखी से परीक्षा की गोपनीयता पर उठे सवाल
    Next Article
    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे 1 अप्रैल से खुलने की उम्मीद:उन्नाव में 45 मिनट में सफर पूरा कर सकेंगे वाहन सवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment