Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में चुनावी रंजिश, फायरिंग-मारपीट का आरोप:प्रधान प्रत्याशी के होर्डिंग लगाने के दौरान हमला, 25 पर नामजद मुकदमा

    3 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल अमवा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर बवाल हो गया। प्रधान प्रत्याशी के होर्डिंग लगाने के दौरान हमला करने और फायरिंग का आरोप है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना 15 अप्रैल की सुबह करीब 9:30 बजे हुई। गांव में होर्डिंग लगाए जा रहे थे, तभी नामजद आरोपियों का एक समूह लाठी-डंडा, फरसा, लोहे की रॉड और हथियार लेकर मौके पर पहुंचा। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने लाइसेंसी बंदूक तानकर धमकी दी और हमला करने के लिए उकसाया। इसके बाद हमलावरों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। एफआईआर में बताया गया है कि हमले में कई लोग लहूलुहान हो गए और मौके पर खड़ी एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि यह पूरी घटना चुनावी रंजिश का परिणाम है और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर के आधार पर 25 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसके मद्देनजर पुलिस सतर्कता बरत रही है। पडरौना एसएचओ ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 24°C:11 किलोमीटर की स्पीड से हवा चल रही, कल बारिश का अनुमान
    Next Article
    वसूली का केस दर्ज, सिपाही ने भेजे थे रुपये:प्रतापगढ़ में अपहरण जांच का VIDEO बनाने वाले युवक पर दादा ने लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment