Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला:30 से 35 कंपनियां 1000 पदों पर भर्ती करेंगी, बुद्ध पीजी कॉलेज में लगेगा रोजगार मेला

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में जिला सेवायोजन कार्यालय मंगलवार को बुद्ध पीजी कॉलेज, कसया परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन करेगा। इस मेले में निजी क्षेत्र की 30 से 35 कंपनियां लगभग 1000 पदों पर भर्ती करेंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि यह मेला "उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन" के तहत आयोजित किया जा रहा है और इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा। रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडियेट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। मेले में होंडा, एमआरएफ टायर्स, यामाहा, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन, डिक्सन, एलआईसी, एसबीआई लाइफ, टाटा मोटर्स और क्वेस कॉर्प जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होने की संभावना है। इन कंपनियों द्वारा फील्ड ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, बीमा अभिकर्ता, लाइफ मित्र, इंजीनियर, अप्रेंटिस ट्रेनी, प्रोडक्शन ऑपरेटर, फील्ड सेल्स, होम हेल्थ केयर, एचआर, स्टोर मैनेजर और मीटर रीडर जैसे विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। कैसे करें आवेदन इच्छुक अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर लॉगिन कर संबंधित कंपनियों में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्र, फोटो, आधार कार्ड और बायोडाटा के साथ सुबह 10 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचना अनिवार्य है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मेले में भाग लेने की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। किसी भी अभ्यर्थी को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोण्डा के नगर निकायों में मनोनीत सदस्यों की सूची जारी:36 लोगों को नई जिम्मेदारी, नगर विकास प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश
    Next Article
    महाराजगंज सीएचसी के वार्डों में घूम रहे कुत्ते:मरीजों, नवजात बच्चों और प्रसूताओं को संक्रमण व हमले का खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment