Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में हाईटेंशन तार की चपेट में आया बालक, मौत:नहर किनारे मिट्टी के ढेर पर खेलते समय हुआ हादसा

    3 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर जिले के पडरौना ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत बंगालीपट्टी के चंद्रहंवा टोला में रविवार को एक 13 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना थाना विशुनपुरा क्षेत्र में हुई। बालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जिससे परिवार और गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान राजेंद्र राजभर के 13 वर्षीय पुत्र साजन उर्फ मनोज राजभर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर लगभग 12:30 बजे साजन अपने घर से करीब 400 मीटर दूर नहर की पटरी पर मिट्टी के ढेर पर खेल रहा था। इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया। बताया गया है कि छोटी गंडक की चाफ शाखा में इन दिनों मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा है, जिससे नहर की पटरियों के दोनों तरफ मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। घटनास्थल पर मिट्टी के ढेर से लगभग 3 फीट की दूरी पर हाईटेंशन तार गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बालक जैसे ही मिट्टी के ढेर पर खड़ा हुआ, वह तार के बेहद करीब आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग बालक को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साजन कक्षा 8 का छात्र था। उसके पिता राजेंद्र राजभर पेंटर का काम करते हैं, जबकि 18 वर्षीय बड़ा भाई राजन राजभर अभी पढ़ाई कर रहा है। इस घटना से परिवार सदमे में है। प्रत्यक्षदर्शी लक्ष्मीकांत पाठक ने बताया कि घटना के समय वहां चार बच्चे खेल रहे थे। उनके अनुसार, पिछले चार दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित थी। अचानक लगभग 20 सेकंड के लिए बिजली चालू हुई। इस दौरान तीन बच्चे लेटकर तार के नीचे से निकल गए, लेकिन साजन खड़ा होकर आगे बढ़ा और सीधे करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि नहर की खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, वहीं बिजली विभाग की लापरवाही भी सामने आई है। उक्त संबंध में सिंचाई विभाग फाजिलनगर के एसडीओ प्रवीन मिश्रा ने बताया कि मिट्टी हटाने की टेंडर प्रक्रिया प्रचलित है और एक-दो दिन में कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 17 अप्रैल को ही बिजली विभाग को पत्र लिखकर बिना एनओसी लगाए गए पोल व ट्रांसफार्मर को हटाने का अनुरोध किया गया था, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। वहीं विद्युत विभाग के एक्सियन ने कहा कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं विशुनपुरा थाना प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देखे बादलों से ढका भव्य राममंदिर और उसमें लहराता ध्वज:इस अदभुद छवि को निहार पूरे दिन मुग्ध रहे संत और श्रद्धालु,बोले अद्भुद
    Next Article
    कानपुर देहात में खुले नाले बन रहे हादसों का कारण:लोग गिरकर गंवा रहे जान, नालों से उठने वाली दुर्गंध से बस्ती वाले परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment