Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में कानूनगो का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने:35 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया गया, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर जनपद की कप्तानगंज तहसील में तैनात कानूनगो ओमप्रकाश पाण्डेय का रिश्वत लेते हुए एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 35 सेकंड के इस वीडियो में कानूनगो एक किसान से पैसे लेकर अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना दो दिन पुरानी है। पीड़ित किसानों का आरोप है कि वे कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग स्थित अपनी जमीन की नाप कराने के लिए पिछले तीन महीनों से तहसील के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि कानूनगो ने जमीन की कीमत अधिक बताकर उनसे रिश्वत की मांग की। कानूनगो के खिलाफ होगा एक्शन वीडियो में कथित तौर पर किसान द्वारा तय रकम दिए जाने पर कानूनगो उसे अपनी जेब में रखते हुए कैद हुए हैं। यह घटना तहसील परिसर के कक्ष संख्या 17, राजस्व अभिलेखागार के बाहर की बताई जा रही है, जहां बोदरवार क्षेत्र से आए कई अन्य लोग भी मौजूद थे। वहीं, आरोपित कानूनगो ओमप्रकाश पाण्डेय ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने तर्क दिया कि उनकी सेवानिवृत्ति में केवल दो महीने बचे हैं, ऐसे में वे ऐसा कृत्य क्यों करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आरोप लगाने वालों ने कभी लिखित शिकायत नहीं की। पाण्डेय के अनुसार, जिस व्यक्ति से पैसे लेने का आरोप है, उसे उन्होंने पहले उधार दिया था और वही पैसा वापस लिया जा रहा था। इस पूरे मामले पर एसडीएम कप्तानगंज विनोद कुमार गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया वीडियो सही प्रतीत हो रहा है। मामले की गहन जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यदि कानूनगो दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के आनंद शर्मा विजेता बने:दैनिक भास्कर ऐप क्विज में बम्पर इनाम मिला, बोले-ऐप पर अपना फोटो देखा तब भरोसा हुआ
    Next Article
    बस्ती में फर्जी जज बनकर धमकाने वाला गिरफ्तार:अफसरों को कॉल कर काम करने का बनाता था दबाव, कई फेक आईडी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment