Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में पेट्रोल-डीजल की अफवाह, पंपों पर लगी कतारें:प्रशासन ने कहा- तेल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें

    8 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले में शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर अचानक लंबी कतारें लग गईं। पेट्रोल और डीजल महंगा होने तथा इनकी किल्लत की अफवाह फैलने के बाद लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। यह अफवाह फैली थी कि खाड़ी देशों में पिछले एक सप्ताह से चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इससे पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 10 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है और तेल की कमी भी हो सकती है। इस अफवाह के बाद लोग अपनी गाड़ियों में आवश्यकता से अधिक पेट्रोल-डीजल भरवाने लगे। कई लोग तो ड्रम और गैलन लेकर भी पेट्रोल पंपों पर पहुंचे, ताकि तेल का स्टॉक कर सकें। सूचना मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर जिला मुख्यालय स्थित कई पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को बोतल या ड्रम में पेट्रोल और डीजल न दिया जाए। जिला पूर्ति अधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने LDA बनाएगा पार्क व्यू अपार्टमेंट्स:364 प्रीमियम फ्लैट होंगे, कल से पोर्टल पर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
    Next Article
    कुएं में गिरने से दृष्टिहीन युवक की मौत:पांच घंटे चला रेस्क्यू, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों ने बाहर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment