Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़:अफवाहों से आपूर्ति प्रभावित, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, 12 तस्वीरें देखिए...

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में रसोई गैस की किल्लत के बाद अब पेट्रोल-डीजल को लेकर भी हड़कंप मच गया है। गुरुवार को जिले के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कई स्थानों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अंतरराष्ट्रीय हालात और खाड़ी देशों में बढ़ती अशांति को इस स्थिति का कारण बताया जा रहा है। जिले में रसोई गैस की कमी पहले से ही लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। रामकोला स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ता घंटों इंतजार कर सिलेंडर लेने को मजबूर हैं। इसी बीच पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली आशंकाओं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। सुबह होते ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। लोग केवल अपनी गाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि गैलन लेकर भी पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचने लगे। इस अचानक बढ़ी मांग से कई पंपों पर वितरण प्रभावित हुआ। तस्वीरें देखिए… रामकोला नगर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर केवल पेट्रोल की आपूर्ति होने से भीड़ और बढ़ गई। वहीं, मेहदीगंज स्थित एक पंप पर अत्यधिक दबाव के कारण कुछ समय के लिए ईंधन वितरण रोकना पड़ा। एनएच-730 पर धर्मसमधा मंदिर के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर भी भारी भीड़ देखी गई। एचपी पंप प्रबंधन के अनुसार, ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन अचानक बढ़ी भीड़ के कारण वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पुलिस ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है, ताकि व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार का विवाद न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन जमा करने लगे हैं, जिससे कृत्रिम संकट पैदा हो रहा है। खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के बीच तेल की किल्लत, कीमत बढ़ने और संभावित लॉकडाउन जैसी चर्चाओं ने लोगों में भय का माहौल बना दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें, ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक:कासगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत दी महत्वपूर्ण जानकारी
    Next Article
    वाराणसी पहुंचीं फिल्म एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित:ज्वेलरी शॉप का करेंगी उद्घाटन, काशी विश्वनाथ के मंगला आरती में होगीं शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment