Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक:कासगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत दी महत्वपूर्ण जानकारी

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र स्थित ग्राम हरसेना के पंचायत भवन में गुरुवार को 'मिशन शक्ति अभियान' के पांचवें चरण के द्वितीय चरण के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस ने महिलाओं, पुरुषों, बालकों और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और महत्वपूर्ण जानकारी दी। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया था। जिले भर में 'मिशन शक्ति' की टीम गांवों और शहरों में महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है। देखें, 3 तस्वीरें… हरसेना गांव में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में होने वाले अपराधों, विशेषकर साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इसके साथ ही, सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। मिशन शक्ति की टीम ने उपस्थित लोगों को आपातकालीन सेवाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। इनमें महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और एंबुलेंस सेवा 108 शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    20 हजार का इनामी गैंगस्टर अवैध तमंचे समेत गिरफ्तार:गश्त के दौरान पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 मुकदमों वाला बदमाश पकड़ा
    Next Article
    कुशीनगर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़:अफवाहों से आपूर्ति प्रभावित, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, 12 तस्वीरें देखिए...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment