Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत:मां ने कमरे में फंदे से लटकता देखा; पिता बोलें- मुझसे कहा हाथ-मुंह धोकर आ रहा हूं

    7 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले के पडरौना थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पगरा बुजुर्ग में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक शव। युवक की पहचान संगम पांडे के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देखिए 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला विस्तार से… पडरौना थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पगरा बुजुर्ग में बुधवार रात में युवक संगम पांडे(25) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता दिनेश पाण्डेय ने बताया- संगम रात करीब 9:30 बजे घर आया और गाड़ी लगाने के बाद उनसे बोला कि "भाई बात करने के लिए बुला रहे थे।" जिसके बाद मैंने जवाब दिया कि घर के बगल में हल्दी का कार्यक्रम है और वहां भोजन करना है। इस पर संगम ने कहा कि वह हाथ-मुंह धोकर आ रहा है मां ने पहले फांसी पर लटका देखा इसके बाद पिता भोजन करने चले गए। जब वे भोजन करके लौटे तो उन्होंने अपनी पत्नी से संगम के बारे में पूछा। पत्नी जब छत पर गईं तो उन्होंने संगम को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया। तत्काल शव को नीचे उतारा गया और निजी साधन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद संगम पांडे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। कोतवाल पडरौना हर्षवर्धन सिंह बताया- घटना के बारे में अभी मोर्चरी हाउस से सूचना मिली है, और पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है
    Click here to Read more
    Prev Article
    गेल डीएवी स्कूल में छात्रों के लिए हवन:स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती पर बोर्ड परीक्षा में सफलता की कामना
    Next Article
    बहराइच में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान जारी:घर-घर जाकर लोगों को खिलाई जा रही हैं दवाएं, 510 स्वास्थ्य टीमें गठित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment