Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोर अपहरण-हत्या कांड में तीन पुलिसकर्मी निलंबित:लापरवाही और परिजनों को गुमराह करने का है आरोप

    4 hours ago

    2

    0

    जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बहुचर्चित किशोर अपहरण एवं हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही और अनियमितताओं के आरोपों के चलते माधौगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विकेश बाबू सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ग्राम रुदपुरा निवासी परमाल सिंह के 16 वर्षीय पुत्र कमल प्रताप सिंह का 25 मार्च को अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के बाद किशोर के मोबाइल नंबर से ही उसकी मां के फोन पर संदेश भेजकर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। बताया गया कि कमल अपने गांव के ही दोस्तों रोहित याज्ञिक और तेज प्रताप से मिलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की तहरीर पर 27 मार्च को माधौगढ़ कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। आरोपी ने जुर्म कबूल किया जांच के दौरान आरोपी रोहित ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि कमल प्रताप की हत्या कर दी गई है। उसने बताया कि शव को घर के पास पशुबाड़े में बोरे में भरकर मिट्टी में दबा दिया गया था। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर लिया। मुठभेड़ में लगी थी गोली घटना के खुलासे के दौरान हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए ले जाते समय आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से मुख्य आरोपी रोहित के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा आरोपी तेज प्रताप ने मौके पर ही आत्मसमर्पण कर दिया। पूरे मामले की जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को गंभीर लापरवाही के तथ्य मिले। जांच में सामने आया कि कोतवाली प्रभारी बिकेश बाबू ने मामले में तत्परता नहीं दिखाई, जबकि उप निरीक्षक रामऔतार सिंह पर रुपये मांगने और एक दीवान पर परिजनों को गुमराह करने के आरोप लगे। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने शनिवार रात तत्काल प्रभाव से तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकर जयंती पर RSS का पथ संचलन:सीतापुर में दिखा अनुशासन, लोगों ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत
    Next Article
    झांसी में मां का इलाज कराने गए बेटे की मौत:रात में आईपीएल मैच देखकर सोया, सुबह नहीं उठा; डॉक्टर ने बताया- साइलेंट हार्ट अटैक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment