Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांशीराम का जन्मदिन 15 मार्च को नोएडा में:बसपा ने मंडल स्तरीय बैठक में बनाई रणनीति

    3 hours ago

    1

    0

    बसपा संस्थापक कांशीराम का जन्मदिन 15 मार्च को नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। यह आयोजन बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के निर्देश पर हो रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेरठ स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय में एक मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने मुख्य अतिथि के रूप में इस बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुनकाद अली ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वाहनों से नोएडा पहुंचें। उन्होंने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए हर विधानसभा स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने, होर्डिंग, पोस्टर और जनसभाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। मुनकाद अली ने विधानसभावार तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम का जन्मदिन बसपा के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिस दिन कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। बैठक में मंडल प्रभारी विजय सिंह, सतपाल पीपला, दिनेश काजीपुर, मेघनाथ जाटव, पूर्व मंडल प्रभारी शाहजहां सैफी, एडवोकेट कमल सिंह राज, मेरठ जिलाध्यक्ष मोहित जाटव, हापुड़ जिलाध्यक्ष डॉ. ए.के. कर्दम, लखमी सिंह, मनोज जाटव, कमल राजन, पुष्पेंद्र, महावीर प्रधान, अविनाश, डॉ. सुभाष और हाजी फिरोज सहित विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी तथा विधानसभा अध्यक्ष उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं ने बताया कि 15 मार्च को नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होकर मान्यवर कांशीराम को श्रद्धांजलि देंगे और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में भाजपा ने किया रोजा इफ्तार:2027 चुनाव से पहले मुस्लिम समाज से संवाद की कोशिश
    Next Article
    Ramayana: अब दिवाली पर रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’? लॉन्च इवेंट कैंसिल होने से अटकलें तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment