Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कशिश हत्याकांड के फरार आरोपियों पर इनाम घोषित:बुलंदशहर पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, एनबीडब्ल्यू जारी

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में कशिश हत्याकांड के फरार आरोपियों की तलाश में एसओजी टीम द्वारा ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। एसपी देहात के नेतृत्व में एसओजी टीमों को लगाया गया है। इसके अलावा फरार आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई कर इनाम भी घोषित कर दिया गया है। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि 25 अप्रैल को थाना अहमदगढ़ पर सूचना मिली थी कि एक युवती झुलस गई है। इस सूचना पर थाना अहमदगढ़ पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवती को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सफदरगंज अस्पताल, दिल्ली रेफर किया गया था। नामजद तहरीर के आधार पर एक युवक आशीष एवं उसके परिजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। एफआईआर में अंकित तथ्यों के आधार पर पता चला कि आशीष और कशिश एक-दूसरे को पिछले करीब 3 वर्षों से जानते थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन और कहासुनी हो गई थी। जैसे ही कशिश को सूचना मिली कि आशीष की कहीं और शादी तय हो गई है, वह उसके घर पहुंची। आरोप है कि वहां युवक और उसके परिजनों द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर कशिश को जलाया गया। कल युवती की मृत्यु हो गई। मामले में मुख्य आरोपी आशीष को गिरफ्तार किया जा चुका है और कुछ अन्य लोग हिरासत में हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। सभी अभियुक्तों पर इनाम घोषित किया गया है और उनके खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी कराए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम सहित 5 टीमें गठित की गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू:21 तटबंधों की मरम्मत होगी, डीएम ने महाव नाले का निरीक्षण किया
    Next Article
    पहले जहर दिया, फिर ईंट से कूचकर कर की हत्या:अम्बेडकरनगर में मां बेटों की हत्या के बाद बालकनी से कूदकर भागी, पति ने पाकिस्तानी महिला से की दूसरी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment