Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केशव बोले- गाजीपुर एनकाउंटर की जांच होगी:प्रयागराज में डिप्टी सीएम ने कहा- क्राइम कंट्रोल के लिए सख्ती जरूरी, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी

    1 day ago

    1

    0

    प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गाजीपुर एनकाउंटर मामले, विपक्ष के आरोपों, केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल और आगामी चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गाजीपुर एनकाउंटर से जुड़े सवालों पर सरकार गंभीर है। यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 'क्राइम कंट्रोल के लए कठोर कदम उठाने पड़ते हैं' डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को कई बार कठोर कदम उठाने पड़ते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी मामले में परिवार या अन्य पक्ष शिकायत करता है, तो उसकी जांच भी कराई जाती है। उन्होंने दोहराया कि गाजीपुर एनकाउंटर मामले की भी जांच होगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सपा को कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और विपक्ष की ओर से बेरोजगारी व महंगाई पर उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा है। उन्होंने जोर दिया कि जो वस्तुएं पहले विदेशों से आयात की जाती थीं, आज उनका निर्माण भारत में हो रहा है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद कुछ दल स्वयं 'बेरोजगार' हो गए हैं और इसी कारण सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य से सपा नेताओं की मुलाकात और गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग पर भी केशव मौर्य ने टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा केवल राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे मुद्दे उठा रही है। उन्होंने गौ संरक्षण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाने को अनुचित बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सपा सांसद डिंपल यादव के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। इसके अतिरिक्त, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी और पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए पूरी तैयारी में जुट चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेग्नेंट प्रेमिका का हत्यारा बोला- साहब गलती हो गई:सीतापुर पुलिस ने पैर में मारी गोली, सिपाही की पिस्टल छीनकर फायर किया था
    Next Article
    चाचा ने भतीजी को मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाया:प्रयागराज में बोली- उसने मेरे साथ गंदा काम किया, 5 दिन बाद होश आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment