Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केशव बोले- राज्यसभा जाने का फैसला स्वयं नीतीश ने लिया:RSS के होली मिलन समारोह में पहुंचे, कहा- प्रदेश में पहले से ही गाय की हो रही सुरक्षा

    11 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य काशी पहुंचे।उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की। जिसके बाद वह RSS के होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका रहा, जब होली का उत्सव पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से सम्मान हुआ कहीं कोई दंगा नहीं हुआ। नीतीश कुमार सीनियर लीडर हैं: केशव केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ही फैसला था कि वह राज्यसभा जाएं। उनके ऊपर किसी प्रकार का दबाव नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह राजनीति में निर्णय बहुत ही बड़ा है और जिन्होंने यह निर्णय लिया है, वह देश के बड़े नेता हैं। बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम के सवाल पर केशव मौर्य ने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि कौन होगा यह मुझे नहीं मालूम। प्रदेश में पहले से ही गाय की सुरक्षा हो रही है: केशव शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के गाय को राज्य माता का दर्जा दिए जाने को लेकर लखनऊ कूच करने के सवाल पर केशव मौर्य ने कहा कि गौ माता की उत्तर प्रदेश में पहले से ही सुरक्षा हो रही है। गौ माता के अंदर करोड़ों देवी देवताओं का वास है और हम उनकी पूजा करते। शंकराचार्य को लखनऊ में परमिशन दिए जाने के सवाल पर कहा कि जिन्हें परमिशन लेना है वे जानें, जिन्हें परमिशन देना है वह जानें, हम कुछ नहीं जानते। ग्रामीण विकास योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश उप मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागीय कार्य मॉडल वर्क और टीम भावना के साथ किए जाएं, ताकि विकास कार्यों में गति, पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प के अनुरूप ग्रामीण विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद में लगभग 1.48 लाख स्वयं सहायता समूह की दीदियाँ सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जनपद की ग्राम पंचायतों में विशेष कैंप आयोजित कर पात्र दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं को आवास योजनाओं से आच्छादित किया जाए। प्रस्तावित कार्यों को 45 दिन में पूरा करने का दिया आदेश उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में उपलब्ध बजट का पूर्ण एवं प्रभावी उपयोग किया जाए तथा सभी विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों को 45 दिनों के भीतर प्रारम्भ कराए जाने के निर्देश भी दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मुझे बदमाश नहीं, बदमाशों का देवता बनना है':मुजफ्फरनगर में कहा- हां...योगी से डर लगता है, पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ा
    Next Article
    हापुड़ में धौलाना पुलिस की बहादुरी:गंग नहर में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment