Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मुझे बदमाश नहीं, बदमाशों का देवता बनना है':मुजफ्फरनगर में कहा- हां...योगी से डर लगता है, पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ा

    15 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में व्यापारी से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश को पैर में गोली मारकर पकड़ा है। वहीं उसके एक साथी को भागते समय गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को जब इलाज के लिए अस्पताल लाया गया तो उसने रौब में अपना नाम प्रताप चौधरी उर्फ बदमाशों का देवता बताया। कहा- मुझे बदमाश नहीं बनना है, बदमाशों का देवता बनना है। मैं अपने ऊपर शायरी भी लिखता हूं। हां…योगी सरकार से डर लगता है। मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… एसपी सिटी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया- पटेलनगर निवासी व्यापारी राजीव जैन से मोबाइल पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा और सिविल लाइन थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर ली। उनकी तलाश में मुखबिरों और सर्विलांस टीम को एक्टिव कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर पुलिस को इनपुट मिला कि रंगदारी मांगने वाले आरोपी बामनहेड़ी के आसपास मौजूद हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। दो युवकों को घेरने की कोशिश की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रुकने और आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें हुसैनपुर, थाना रामराज निवासी प्रताप चौधरी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। वहीं उसका साथी बागपत के बालेनी निवासी रवि को पीछाकर कर पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम प्रताप चौधरी उर्फ 'बदमाशों का देवता' बताया। उसने बताया वह अपने साथी रवि उर्फ शूटर के साथ मिलकर लोगों की हत्या की सुपारी लेता है। उसने बताया कि जेल में उसकी मुलाकात अतुल कुमार नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने राजीव जैन की हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। आरोपियों का आज जिला परिषद मार्केट में राजीव जैन को मारने का प्लान था। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें EX मुस्लिम सलीम को 7 दिन बाद होश आया:डॉक्टर बोले- शायद बोल न पाएं; हमलावरों के पिता बोले- बेटों का फर्जी एनकाउंटर हुआ खुद को Ex-मुस्लिम कहने वाले गाजियाबाद के सलीम वास्तिक को हमले के 7 दिन बाद गुरुवार को होश आया है। वह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के ICU में ही हैं। अस्पताल ने उनके बेटे उस्मान को एक वीडियो दिया है। 5 सेकेंड के इस वीडियो में सलीम वास्तिक बेड पर दिख रहे हैं। ऑक्सीजन लगी है। गले पर टांके लगे हैं। डॉक्टर कहते हैं- सलीम…। वो (सलीम) आंख खोलकर देखते हैं। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    दंपती से ₹90 लाख ठगने वाले 3 और गिरफ्तार:फर्जी ATS अफसर बनकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ किया था, लखनऊ साइबर पुलिस ने पकड़ा
    Next Article
    केशव बोले- राज्यसभा जाने का फैसला स्वयं नीतीश ने लिया:RSS के होली मिलन समारोह में पहुंचे, कहा- प्रदेश में पहले से ही गाय की हो रही सुरक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment