Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्षत्रिय महासभा ने दी ईद की शुभकामनाएं:शाहाबाद ब्लॉक में दिया भाईचारे का संदेश, कहा- समुदायों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं त्योहार

    1 hour ago

    2

    0

    टोडरपुर-शाहाबाद ब्लॉक क्षेत्र में ईद के अवसर पर गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के घरों पर जाकर ईद की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। यह पहल क्षेत्र के करीब 14 गांवों में रहने वाले लगभग 50 हजार लोगों के बीच की गई। जमुरा और टुर्मुकी सहित कई गांवों में क्षत्रिय महासभा के सदस्यों ने मुस्लिम परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष राजपाल सिंह सोमवंशी, सुनील सिंह सोमवंशी एडवोकेट, शिवप्रकाश सिंह और योगेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इतिहास में मुगलकाल के प्रभाव में इन परिवारों ने धर्म परिवर्तन किया था। हालांकि, आज भी उनके आपसी रिश्ते और खून का संबंध कायम है। उन्होंने जोर दिया कि भले ही धर्म बदल गया हो, सभी लोग एक ही परिवार का हिस्सा हैं और समाज में प्रेम, एकता तथा सौहार्द बनाए रखना आवश्यक है। पदाधिकारियों ने आगे कहा कि इस तरह के अवसर समुदायों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। यह पहल सभी वर्गों के लोगों को एकजुट करने और एकता का संदेश देने में सहायक है। इस मौके पर ग्राम प्रधान अयूब खान, पूर्व प्रधान डॉ. तौहीद, शकील, इरफान, अजहर लारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में बाइक स्टंट कर रहा युवक गिरफ्तार:मिशन शक्ति की टीम ने पकड़ा, मोटरसाइकिल भी जब्त की
    Next Article
    सीएम योगी कल जेवर आएंगे:नोएडा एयरपोर्ट लोकार्पण की तैयारियों का लेंगे जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment