Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी कल जेवर आएंगे:नोएडा एयरपोर्ट लोकार्पण की तैयारियों का लेंगे जायजा

    1 hour ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का दौरा करेंगे। वे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, उत्तर प्रदेश शासन के औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम, सीईओ यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण राकेश कुमार सिंह और एसीईओ शैलेन्द्र भाटिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के निर्देश दिए गए। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जनता के आवागमन, पार्किंग और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि प्रत्येक व्यक्ति सुरक्षित, सहज और सुगम तरीके से कार्यक्रम में शामिल हो सके। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह अवसर न केवल जनपद गौतमबुद्ध नगर, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं, जिससे यह कार्यक्रम प्रदेश के विकास की नई गाथा लिख सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्षत्रिय महासभा ने दी ईद की शुभकामनाएं:शाहाबाद ब्लॉक में दिया भाईचारे का संदेश, कहा- समुदायों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं त्योहार
    Next Article
    शराब के लिए जबरन ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराए:कार में तोड़फोड़ की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार; दो घटनाओं में कल्याणपुर थाने में शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment