Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैंटोनमेंट बोर्ड में एआई पर सेमिनार:डॉ. मधु रैकवार ने स्वास्थ्य सेवाओं में होने वाले फायदे गिनाये

    6 hours ago

    1

    0

    कैंटोनमेंट बोर्ड, बरेली की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डॉ. तनु जैन के मार्गदर्शन में “स्वास्थ्य क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की क्रांति” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ. मधु रैकवार ने शिरकत की। डॉ. रैकवार ने विस्तार से बताया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बनने वाली है। उन्होंने डिजिटल डायग्नोस्टिक्स और रोबोटिक सर्जरी जैसे आधुनिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। “स्वास्थ्य क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की क्रांति” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान से जुड़ी कुछ तस्वीरें…. टेलीमेडिसिन और डेटा विश्लेषण से आसान होगा इलाज व्याख्यान के दौरान डॉ. रैकवार ने जोर देकर कहा कि एआई तकनीक के माध्यम से न केवल रोगों की शीघ्र पहचान संभव है, बल्कि मरीजों के डेटा का वैज्ञानिक विश्लेषण भी सटीक तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि टेलीमेडिसिन जैसी सुविधाएं अब अधिक प्रभावी होंगी, जिससे चिकित्सा प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और समय की बचत होगी। इस तकनीक के आने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एक नए ऊंचे स्तर पर पहुंच जाएगी। स्टाफ को भविष्य की चुनौतियों के लिए किया गया तैयार डॉ. तनु जैन के प्रयासों का उद्देश्य कैंटोनमेंट क्षेत्र में आधुनिक और तकनीक-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में अस्पताल और कार्यालय स्टाफ को नवीनतम तकनीकी परिवर्तनों से अवगत कराने के लिए इस सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में आर.एम.ओ. डॉ. वंदना ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूरे स्टाफ ने एआई आधारित स्वास्थ्य प्रणाली पर गहराई से विचार-विमर्श किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री सिडिंकेट पकड़ा:14 यूनिवर्सिटी की 900 डिग्रियां मिलीं, MSC पास मैथ टीचर सरगना;1.50 लाख में Btech कराते थे
    Next Article
    ललितपुर में बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि:बेटा नहीं था, सिर्फ दो बेटियां; बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment