Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैटरिंग संचालक ने मौसेरे साले को पीट-पीटकर मारा:कानपुर में हिसाब के बहाने घर बुलाया, 24 घंटे बाद इलाज के दौरान मौत

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के किदवई नगर में हिसाब करने के बहाने घर बुलाकर कैटरिंग संचालक ने मौसेरे साले को बेरहमी से पीटा और फिर बिना परिवार वालों को बताए 24 घंटे तक घर में रखकर इलाज कराया। हालत खराब होती देख कैटरिंग संचालक की पत्नी ने बीमार होने की सूचना दी तो स्वजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर परिवार वालों ने आरोपितों पर कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपित कैटरिंग संचालक, उसकी पत्नी और चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम भेजा नजीराबाद थानाक्षेत्र के रामकृष्ण नगर निवासी 42 वर्षीय आलोक मिश्रा उर्फ पुत्तलू किदवई नगर निवासी कैटरिंग संचालक अमित उर्फ पंकज मिश्रा के पास काम करता था। मृतक आलोक रिश्ते में पंकज का मौसेरा साला भी है। मृतक के परिवार में पिता प्रकाश नारायण, मां ऊषा, पत्नी अनुराधा, बेटी प्रगति, बेटा शिवाय और छोटा प्रांजुल हैं। पत्नी अनुराधा के अनुसार, आठ फरवरी की सुबह करीब 7:30 बजे आलोक हिसाब करने की बात कहकर अमित के घर गए थे। देर रात तक वापस न लौटने पर फोन किया तो अमित ने काम अधिक होने की बात कही। नौ फरवरी की सुबह फिर संपर्क करने पर अलग-अलग बहाने बनाए गए। कुछ देर बाद अमित की पत्नी पूनम ने फोन कर तत्काल घर आने को कहा और बताया कि आलोक की तबीयत खराब है, उनके मुंह और नाक से खून बह रहा है। परिजन जब किदवई नगर स्थित घर पहुंचे तो आलोक बेहोशी की हालत में सोफे पर पड़े थे। सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। उन्हें साकेत नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनुराधा का आरोप है कि अस्पताल ले जाते समय होश में आने पर आलोक ने बताया कि हिसाब को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद अमित, पूनम और चालक राजकुमार ने मिलकर पिटाई की। बुधवार रात हालत गंभीर होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान आलोक की मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी-पुलिस ने कफसिरप तस्कर की कानपुर में जब्त की संपत्तियां:5.18 करोड़ की की प्रॉपर्टी में मकान-भूखंड और बैंक खाते शामिल, परिजनों के खाते भी फ्रीज
    Next Article
    नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद:सोनभद्र में कोर्ट ने डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment