Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी-पुलिस ने कफसिरप तस्कर की कानपुर में जब्त की संपत्तियां:5.18 करोड़ की की प्रॉपर्टी में मकान-भूखंड और बैंक खाते शामिल, परिजनों के खाते भी फ्रीज

    4 hours ago

    1

    0

    देश भर में चर्चित कफसिरप कांड में आरोपी शुभम जायसवाल के नेटवर्क को पुलिस ध्वस्त कर रही है। सारनाथ पुलिस ने दर्ज केस में कोडीन कफ सिरप के बड़े तस्कर विनोद अग्रवाल पर एक्शन लिया है। उनकी संपत्तियों और बैंक खातों पर सफेमा के तहत कार्रवाई की है। एसीपी सारनाथ के साथ कानपुर गई पुलिस ने कफ सिरप प्रकरण में आरोपी विनोद अग्रवाल और उसके परिजनों की कानपुर नगर में अपराध से अर्जित 5 करोड़ 18 लाख की संपत्ति एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत प्रॉपर्टी फ्रीज की है। मुख्य अभियुक्त विनोद अग्रवाल और उसके परिजनों की करीब 5,18,24,795 रुपये की चल-अचल संपत्ति में शामिल अवैध फर्मों 'एमके हेल्थ केयर' और 'पीडी फार्मा' के साथ लगभग 6 से 7 करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन पाया गया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने तस्करी के जरिए भारी संपत्ति अर्जित की थी। आज राजस्व टीम की मौजूदगी में कानपुर स्थित इन संपत्तियों पर फ्रीज करने के बैनर और पोस्टर लगाकर आम जनता को सूचित कर दिया गया है कि इनका खरीद-फरोख्त या उपभोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। अभियुक्त विनोद अग्रवाल कानपुर के कलेक्टर गंज थाने में दर्ज मुकदमे में भी मुख्य आरोपी है। इस पूरी कार्यवाही की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इस दौरान एसीपी विदुष सक्सेना के साथ थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उप-निरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल ओमकार सिंह और कांस्टेबल सौरभ तिवारी शामिल रहे। विनोद की कानपुर में ये संपत्तियां फ्रीज
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में सड़क पर 15 फीट लंबा अजगर दिखा:लोगों ने देखते ही रोकी गाड़ियां, कुछ देर बाद सरसो के खेत में चला गया
    Next Article
    कैटरिंग संचालक ने मौसेरे साले को पीट-पीटकर मारा:कानपुर में हिसाब के बहाने घर बुलाया, 24 घंटे बाद इलाज के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment