Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्तों के खौफ से लाठी लेकर चल रहीं महिलाएं:बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा, प्रयागराज में हमला कर मांस नोंच रहे स्ट्रीट डॉग

    8 hours ago

    1

    0

    एक हफ्ते से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे। बच्चों को घरों के बाहर खेलने नहीं दिया जा रहा है। उन्हें घर से निकलने की मनाही है। पशुओं को बाड़े के अंदर बांधा जा रहा है। बकरे, बकरी घरों में कैद हैं। महिलाएं घर से बाहर निकल रहीं तो उनके हाथों में लाठी है। खेतों में किसानी करने वाले पुरुष और महिलाएं लाठी लेकर बैठती हैं। यह दशहत, खौफ तेंदुए का नहीं बल्कि स्ट्रीट डॉग (आवारा कुत्तों) का है। मरे जानवरों को खा खाकर 5 स्ट्रीट डॉग आदमखोर हो गए हैं। मरे मवेशियों को खाने के बाद अब वह गाय, बछिया, बकरे बकरियों पर हमला कर उनके मांस नोंच रहे हैं। कुत्ते इतने आदमखोर और खूंखार हो गए हैं कि, वह इंसानों को देख हमला कर टूट पड़ रहे। प्रयागराज के खींरी इलाके के पाठकपुर और डीही पटखा गांव में कुत्तों का खौफ यूं है कि मानों तेंदुआ गांव में घुस आया हो। जब कुत्तों को कुछ भी खाने को नहीं मिलता तो वह घर में घुसकर हमला कर देते हैं। दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने एक कुत्ते को पीट-पीटकर मारने के बाद उसे पेड़ से टांग दिया। अभी भी 4 खूंखार कुत्ते खौफ का सबब बने हैं। 3 तस्वीर देखिए… पहले जानिए खूंखार बने कुत्तों का मामला प्रयागराज में कटखन्ने कुत्तों ने कई लोगों पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया। अलग-अलग घरों में घुसकर 12 लोगों को नोच दिया। इससे गांव के लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने कुत्ते को घेरकर उसे लाठियों से पीट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। नाराज लोग कुत्ते की बॉडी को घसीट कर गांव के बाहर ले गए और एक पेड़ से लटका दिया। घटना 19 जुलाई की है। घायल लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे तो जानकारी सामने आई। कुत्ते की पिटाई के बाद उसे मारकर लटकाने वाले लोगों का कहना है कि इससे दूसरे कुत्ते डरेंगे। मामला जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर खीरी इलाके के पाठकपुर गांव का है। मंजू देवी बोलीं-घर से लाठी लेकर निकलती हूं पाठकपुर गांव के राजकुमार की पत्नी मंजू कुशवाहा जहां भी जाती हैं उनके हाथ में लाठी होती है। मंजू ने बताया कि उनके देवर पर कुत्ते ने हमला कर मांस नोंच लिया। उसी दिन से वह अपनी नातिनों जान्हवी और मानवी को स्कूल नहीं भेज रही हैं। मंजू का कहना है कि मरे जानवरों को खाने के बाद अब कुत्ते इंसान खाने के लिए हमला कर हैं। अब आसपास के गांवों के कुत्ते भी इधर दिखने लगे हैं। रोका न गया तो वह भी मांस खाने लगेंगे। श्मशान घाट के पास गड्‌ढों में कंकाल ही कंकाल असल में तालाब और श्मशान घाट के पास खाली जगहों पर मरे जानवर फेंके जाते हैं। कुत्तों ने इन्हीं शवों को खाना शुरू कर दिया। गुड्‌डों में बहुत सारे कंकाल, हडि्डयां पड़ी हैं। गांववालों का कहना है कि कुत्ते यहीं जानवरों के मांस को नोंचते रहते थे। जब उन्हें मरे जानवर नहीं मिल रहे तो पहले बकरे बकरियों, बछियों पर हमला किया अब इंसानों पर टूट पड़ रहे। कुत्तों का झूंड मांस खाने का आदि हो गया गांव के राजकुमार ने बताया कि जिन से दिन कुत्तों ने हमला करना शुरू किया है तब से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे घर में कैद हैं। चार कुत्ते घूम रहे, देखते ही हमला कर देते हैं। कुत्तों का झुंड मांस खाने का आदि हो गया है। अब विस्तार से पूरा मामला जानिए… यमुनापार इलाके के खीरी थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव में इन दिनों कुत्तों का खौफ हावी है। यहां के कुत्ते लोगों को देखते ही हमला कर दे रहे हैं। इन कुत्तों की संख्या पांच के करीब है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य सड़क पर गौशाला और तलाब है। इसी के पास शमशान भी है। गौशाला के जो मवेशी मर जाते हैं उन्हें शमशान के पास फेंक दिया जाता है। गांव के अन्य जानवर भी मरते हैं तो यहीं फेंके जाते हैं। जानवरों के शवों को कुत्ते नोंच कर खाते रहते हैं। शवों के खाने की आदत से ही 5 कुत्ते हमलावर हो गए। अब ये कुत्ते पूरे गांव के लोगों पर हमला कर रहे हैं। पति-पत्ती दोनों को नोच दिया इसी बीच 19 जुलाई की सुबह एक खूंखार कुत्ता राघवेंद्र शुक्ला के घर में घुस गया। उन्हें बुरी तरह से नोच लिया। बचाने के लिए दौड़ीं पत्नी अनुराधा शुक्ला पर भी हमला कर उनके चेहरे को नोच लिया। पति-पत्नी की चीख सुनकर ग्रामीण इकट्‌ठा हो गए। उसके बाद लोगों ने कुत्ते की तलाश शुरू कर दी। दाेपहर में करीब 35 से 40 लोगों ने लाठी, बल्लम आदि लेकर उसे घेर लिया। कुत्ते ने बचने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद गांव के प्राइमरी स्कूल के पास तालाब किनारे बगीचला में लगे एक पेड़ की डाल से उसे टांग दिया। किसी का चेहरा नोचा तो किसी छाती पर पंजा मारा गांव के लोगों के मुताबिक 5-6 कुत्ते पिछले एक सप्ताह से लोगों को परेशान कर रहे हैं। गांव के ही राघव मुरारी शुक्ला, गायत्री देवी वर्मा, इंद्रलाल कुशवाहा उनकी सात साल की बेटी पर हमला कर काट लिया। इंद्र लाल के हांथ की उंगलियां तक नोंच लीं। राघवेंद्र के चेहरे पर कई गहरे घाव हो गए। राघव मुरारी के सीने और हांथ में गहरा घाव है। गांव के लोगों ने डीएम, एसडीएम कोरांव और खीरी थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी बोले- कुत्तों को इंजेक्शन लगवाएंगे इस मामले में खीरी थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि पागल कुत्ते ने कई लोगों को कटकर घायल कर दिया है। इसकी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल मामले को गंभीरता से दिखवाया जा रहा है। साथ ही पशु चिकित्सकों को सूचना देकर कुत्ते को इंजेक्शन लगवाया जाएगा। इस मामले में एसडीएम कोरांव टीपी सिंह ने बताया कि- मामला संज्ञान में आया है। गांववालों से संपर्क किया गया है। लोगों को सावधान किया जा रहा है। कटखन्ने कुत्ते का भी इलाज कराया जाएगा। नगर निगम और वन विभाग को सूचना दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्ची से दरिंदगी में मामी को 20 साल की सजा:प्रयागराज की पॉक्सो अदालत का फैसला, कहा-ऐसे अपराधों में कठोर दंड जरूरी
    Next Article
    बागपत में सफाई करते वक्त लड़की को सांप ने डसा:8 इंजेक्शन लगाने के बाद हायर सेंटर रेफर, चार दिन में भाई को भी तीन बार काटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment