Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्तों की पहचान के लिए नगर निगम लगाएगा माइक्रो चिप:नगर आयुक्त बोले तीन दिन में पेश करें विस्तृत रिपोर्ट, एबीसी सेंटर का किया निरीक्षण

    2 hours ago

    1

    0

    शहर में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम अब हाईटेक तरीका अपनाने की तैयारी में है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने फूलबाग स्थित एनीमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर का निरीक्षण करते हुए कुत्तों में माइक्रो चिप लगाने की योजना पर काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने ऑपरेशन थिएटर, केनल कक्ष और कार्यालय का जायजा लिया। माइक्रो चिप से एक साल बाद भी हो जाएगी पहचान नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुत्तों की सटीक पहचान और रिकॉर्ड रखने के लिए माइक्रो चिप लगाने की प्रक्रिया पर तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही यह भी जानकारी जुटाने को कहा गया कि देश के अन्य नगर निगमों में यह तकनीक कहां-कहां लागू है। नगर आयुक्त ने कहा कि माइक्रो चिप लगने के बाद किसी भी कुत्ते की पहचान एक साल बाद भी आसानी से की जा सकेगी। इससे शिकायत मिलने पर संबंधित कुत्ते की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो जाएगी और समस्या के समाधान में तेजी आएगी। दो एबीसी सेंटर संचालित नगर निगम के अनुसार शहर में संचालित दो एबीसी सेंटरों में प्रतिदिन करीब 60 और हर माह लगभग 1800 कुत्तों की सर्जरी की जा रही है। यह काम संस्था ‘फ्रेंडिकोज सेका़’ के माध्यम से किया जा रहा है, जो देश के 20 अन्य नगर निगमों में भी यह सेवा दे रही है। इस मौके पर मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. निरंजन, वेटनरी सर्जन डॉ. हेमंत राजपूत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल:ओले की चादर बिछी, तापमान में आई भारी गिरावट
    Next Article
    प्रयागराज में यूजीसी रेगुलेशन 2026 बहाली की मांग तेज:समता अधिकार अभियान 14 अप्रैल तक, जातिसूचक शब्द प्रयोग अपराध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment