Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्तों ने 4 वर्षीय बच्चे को नोच- नोचकर मार डाला:पेट फाड़ा, सीने से मांस नोचा; बरेली में 500 मीटर दूर खेत में मिला शव

    6 hours ago

    1

    0

    बरेली में कुत्तों के एक झुंड ने 4 साल के मासूम को नोच डाला। उसका पेट फाड़ डाला। सीने से मांस नोच लिया। उसके हाथ-पैर पर गहरे जख्म हो गए। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुत्तों को भगाया। मगर तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। बच्चा अकेले ही घर से करीब 500 मीटर दूर खेत पर चला गया था। घरवालों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। घटना शाही थाना क्षेत्र की है। मासूम अकेले ही घर से खेत पहुंच गया थाना क्षेत्र के सुकली गांव निवासी खुर्शीद किसान हैं। वह हर रोज अपने 4 साल के बेटे अर्श को लेकर खेत पर चारा लेने जाते थे। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उनका बेटा अर्श घर से बाहर निकल गया। वह अकेले ही खेत पर पहुंच गया। यहां उसे कुत्तों के एक झुंड ने घेर लिया। कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। इससे अर्श जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसका पेट फाड़ दिया। उसके पेट से मांस नोच लिया। उसके सीने से मांस नोच लिया। इधर बच्चे को घर में न देखकर खुर्शीद और घरवालों ने उसे खोजना शुरू किया। उसे पड़ोस में देखा, मगर वह वहां भी नहीं मिला। इधर बच्चे की रोने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। रोने की आवाज सुनकर खेत पर पहुंचे लोग उन्होंने कुत्तों को भगाया। उनका शोर सुनकर खुर्शीद और गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। बेटे को देखकर खुर्शीद वहीं गिर पड़े। उन्होंने लहूलुहान हालत में अर्श को गोद में उठाया। मगर अर्श की मौत हो चुकी थी। गांव वालों ने बताया कि करीब 4 कुत्तों ने अर्श को घेर रखा था। वह अर्श को नोच रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बच्चे के पिता खुर्शीद बोले- मैं इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता। बताया कि अर्श के पेट और सीने से मांस गायब था। उसके चेहरे, हाथ-पैर पर कुत्तों के नाखूनें और दातों के गहरे जख्म थे। गांव वालों का कहना है कि गांव के बाहर एक मुर्गी फार्म है। यहां पर मृत चूजे खुले में फेंके जाते हैं। जिन्हें खाकर कुत्ते आक्रामक हो गए हैं। ये कुत्ते पहले भी कई बार गांव वालों पर अटैक कर चुके हैं। थानाध्यक्ष राजेश बैसला ने बताया कि परिजनों ने न तो तहरीर दी है और न ही पोस्टमार्टम कराया है। ……………… ये खबर भी पढ़िए- देश में सबसे ज्यादा कुत्ते यूपी में:हर साल 2 लाख लोगों को काटते हैं, गर्मियों में क्यों बढ़ जाते हैं हमले? प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में कुत्तों का आतंक है। लखनऊ समेत बाराबंकी, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, बांदा जैसे शहरों से हाल में कुत्तों के हमलों के मामले सामने आए हैं। ताजा मामला बांदा का है, जहां 11 अप्रैल को आवारा कुत्तों ने दो मासूम बच्चों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चों का जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर है। आवारा कुत्तों के हमले क्यों बढ़ रहे हैं? कितने लोगों की मौत हुई है। हमले रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पेन ने अमेरिका को सैन्य अड्डे इस्तेमाल करने से रोका:स्पेनिश मंत्री बोले- ईरान के खिलाफ कार्रवाई में शामिल नहीं होंगे; 15 अमेरिकी विमान लौटे
    Next Article
    कासगंज में महिला पर धारधार हथियरार से हमला:एकतरफा प्यार में डेढ़ साल से परेशान कर रहा था आरोपी, पीठ पर किए वार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment