Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्तों ने नाले से खींचा नवजात बच्ची का शव:सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, जन्म होते ही फेंकने की आशंका

    1 hour ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एटा रोड स्थित चौमुखी महादेव मंदिर के सामने शनिवार को एक नवजात बच्ची का शव नाले में मिला। दोपहर में कुत्तों ने बच्ची को नाले से बाहर खींच लिया, जिसके बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी। स्थानीय लोगों ने कुत्तों को नाले के पास मंडराते देखा। करीब जाने पर उन्हें एक नवजात बच्ची का शव दिखाई दिया। बच्ची को तुरंत नाले से बाहर निकाला गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनुज कुमार राना मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया है इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा का कहना है कि नवजात के शव के मामले में सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- बंगाल में हिंदुओं की संख्या न बढ़े:इसलिए ममता दीदी ने CAA का विरोध किया, यूपी में सड़क पर इफ्तारी नहीं होती
    Next Article
    मां पीतांबरा धाम में अवतरण दिवस पर फूल बंगला सजा:माता का विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग अर्पित, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु;

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment