Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्ते से टकराई बाइक, बेटे की मौत; माता-पिता गंभीर घायल:ललितपुर में होमगार्ड परीक्षा देकर घर लौट रहे थे, दोनों अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    2

    0

    ललितपुर जिले में एक सड़क हादसे में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे जालौन निवासी एक परिवार के तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बच्चे के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के पवा गांव के पास हाइवे 44 पर हुई। जानकारी के अनुसार, जालौन निवासी महावीर राठौर (36) अपनी पत्नी आरती (33) और तीन वर्षीय पुत्र शिवांग के साथ होमगार्ड भर्ती परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे थे। उनकी बाइक पवा गांव के पास हाइवे 44 पर अचानक एक कुत्ते से टकरा गई, जिससे वे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) तालबेहट पहुंचाया। वहां चिकित्सीय परीक्षण के दौरान मासूम शिवांग को मृत घोषित कर दिया गया। घायल पति-पत्नी महावीर और आरती की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉ. नितिन बजाज ने बताया कि महिला आरती की हालत अत्यधिक गंभीर है। मृतक मासूम की पहचान शिवांग पुत्र महावीर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 3 साल थी। घायल पति-पत्नी जाजेपुरा, जिला जालौन के निवासी हैं। वे जिला मुख्यालय से परीक्षा देकर अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ-हरदोई हाईवे जाम कर जोरदार प्रदर्शन:काला-पीला झंडा लेकर सैकड़ों लोगों ने नारेबाजी की, मल्हिया पासी द्वार हटाने पर आक्रोश
    Next Article
    श्री सीमेंट फैक्ट्री से चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार:एटा पुलिस ने लोहे के गार्डर और कार बरामद की, भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment