Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोतवाल पर आय से अधिक संपत्ति और अभद्रता के आरोप:बुलंदशहर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने DIG को भेजा पत्र, कार्रवाई न होने पर 8 अक्टूबर को प्रदर्शन की चेतावनी

    4 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर कोतवाली नगर में तैनात इंस्पेक्टर सुजीत कुमार उपाध्याय के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने सोमवार दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोतवाली प्रभारी पर आय से अधिक संपत्ति और अभद्रता के आरोप लगाए। उन्होंने डीआईजी को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का रवैया ऐसा है, जैसे वह भाजपा और उसके फ्रंटल संगठनों के लिए काम कर रहे हों। उन्होंने इंस्पेक्टर के महंगे शौकों का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक लाख रुपए का फराडा का चश्मा और 6 लाख रुपए की रोलेक्स घड़ी पहनते हैं। जिलाध्यक्ष ने इन आरोपों को लेकर डीआईजी कलानिधि नैथानी से शिकायत किए जाने की बात भी कही। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो 8 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कोतवाल बोले- आरोप पूरी तरह निराधार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुजीत उपाध्याय ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष से कोई अभद्रता नहीं की गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके विरोध प्रदर्शन को नियंत्रित किया गया था। इंस्पेक्टर ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में जनगणना के दूसरे चरण के लिए प्रशिक्षण शुरू:डीएम आनंद वर्द्धन ने किया शुभारंभ, 82 फील्ड ट्रेनर्स तीन चरणों में होंगे प्रशिक्षित
    Next Article
    सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment